{"vars":{"id": "91925:5179"}}

बिना महंगे क्लीनर,चमकाएं तांबे के पूजा बर्तन, अपनाएं ये असरदार ट्रिक

हल्की सर्दी के साथ ही फेस्टिव सीजन ने भी चौखट पर दस्तक दे दी है। इसी के चलते अब घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है। अष्टमी-नवमी,दशहरा,शरद पुर्णिमा,करवा चौथ दीवाली और भी कई त्यौहार एक के बाद एक आने वाले है।
 

Tambe ke Bartan: हल्की सर्दी के साथ ही फेस्टिव सीजन ने भी चौखट पर दस्तक दे दी है। इसी के चलते अब घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है। अष्टमी-नवमी,दशहरा,शरद पुर्णिमा,करवा चौथ दीवाली और भी कई त्यौहार एक के बाद एक आने वाले है। ऐसे में घर की सफाई का साथ घर के मंदिर की सफाई भी की जाती है और जब बात आती है मंदिर के बर्तनों की तो बस उनकी फीकी रंगत देख मन परेशान हो उठता है। क्योंकि स्टील के बर्तनों की तरह तांबे के बर्तन आसानी साफ नहीं होते है। लेकिन जरा ठहरिए अब परेशान मत होईए क्योंकि अब बिना किसी खर्चे के आपके तांबे वाले बर्तन एक बार में ही चमक उठेंगे। उसके लिए बाहर से आपको कोई अलग सामान नहीं लाना बल्कि आपके घर की रसोई में सब मौजूद है। तो अब बिना देरी बताते है कि कैसे तांबे के बर्तन की चमक रहेगी बरकरार....

कलश साफ करने के लिए जरूरी चीजें

  1. 1-2 कप सिरका
  2. 2-3 चम्मच नमक
  3. नींबू का रस
  4. नींबू का छिलका
  5. बर्तन धोने वाला साबुन और स्क्रबर
  6. पानी
  7. ऐसे तैयार करें सफाई का घोल: सबसे पहले एक कटोरे में पानी लें.इसमें बराबर मात्रा में सफेद सिरका मिलाएं. अब 2 से 3 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह घोल लें। इसके बाद एक पूरा नींबू निचोड़ दें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाने पर आपका क्लीनिंग सॉल्यूशन तैयार हो जाएगा। अब तांबे के कलश या लोटे को या किसी भी अन्य तांबे के बर्तन को इस घोल में डुबो दें। अगर बर्तन बड़ा है तो घोल को उसके ऊपर लगाएं। बर्तन के बाहरी हिस्से पर नींबू के छिलके को रगड़ें, जिससे जमी हुई गंदगी और हरे रंग की परत ढीली होने लगेगी। अगर बर्तन के अंदर हरी परत जमी हुई है, तो तैयार घोल को बर्तन के अंदर भर दें और 3 से 4 घंटे के लिए छोड़ दें। इस दौरान घोल अंदर जमी गंदगी को नरम कर देगा। कुछ घंटों बाद घोल को निकाल लें। आप देखेंगे कि पानी का रंग बदल चुका होगा और काफी गंदगी उसमें निकल आई होगी। अब कलश को साबुन और स्क्रबर की मदद से अच्छी तरह रगड़कर साफ करें। इससे कलश साफ हो जाएगा और नई जैसी चमक आ जाएगी।

ऐसे बनाए रखें तांबे के बर्तनों की चमक: तांबे के बर्तन धोने के बाद उन्हें तुरंत सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। बर्तन पर पानी की बूंदें नहीं रहनी चाहिए। ऐसाा करने से तांबे पर दोबारा हरी परत जल्दी नहीं जमेगी और उसकी चमक लंबे समय तक बनी रहेगी।