{"vars":{"id": "91925:5179"}}

जापानियों का सीक्रेट सफाई फॉर्मूला! घर रहेगा हमेशा साफ-सुथरा और ऑर्गनाइज, बस अपनाएं ये आसान तरीके

जापानी लोगों की हेल्दी और अनुशासित लाइफस्टाइल के साथ-साथ उनके घर भी हमेशा बेहद साफ-सुथरे और व्यवस्थित रहते हैं। सिंपल और हल्के-फुल्के डेकोरेशन के साथ वे अपने घरों को ऑर्गनाइज रखना अच्छे से जानते हैं।
 

जापानी लोगों की हेल्दी और अनुशासित लाइफस्टाइल के साथ-साथ उनके घर भी हमेशा बेहद साफ-सुथरे और व्यवस्थित रहते हैं। सिंपल और हल्के-फुल्के डेकोरेशन के साथ वे अपने घरों को ऑर्गनाइज रखना अच्छे से जानते हैं। हैरानी की बात यह है कि घर को साफ-सुथरा रखने की ये आदतें उन्हें किसी बड़े मुकाम की तरह नहीं, बल्कि बचपन से ही एक डेली रूटीन (Daily Ritual) के तौर पर सिखाई जाती हैं।

जूतों को घर के बाहर उतारने से लेकर रसोई में काम खत्म होते ही तुरंत उसकी सफाई करने जैसे छोटे-छोटे काम उनकी आदत में शुमार होते हैं, जिससे घर को चमकाने में कम मेहनत लगती है। आइए जानते हैं जापानियों की उन 5 खास आदतों के बारे में, जो घर को क्लीन और व्यवस्थित रखने में मदद करती हैं और जिन्हें हमें भी अपनी जिंदगी में अपनाना चाहिए:

1. रोज की क्लीनिंग हैबिट ('किरेनी त्सकाऊ')

जापानी संस्कृति में हर दिन माइंडफुल तरीके से घर की सफाई करने की परंपरा है। इस आदत के तहत बाथरूम या किचन में इस्तेमाल के तुरंत बाद सिंक और वॉशबेसिन को साफ कर दिया जाता है। रोजाना ऐसा करने से वे हमेशा चमकते रहते हैं और गंदगी जमने का मौका ही नहीं मिलता।

2. घर के बाहर जूते उतारना ('गेनकान')

जापानी भाषा में प्रवेशद्वार को 'गेनकान' कहा जाता है। इस नियम के अनुसार घर के अंदर आने से पहले ही जूते-चप्पलों को बाहर उतारना अनिवार्य होता है। ऐसा करने से बाहर की धूल-मिट्टी और खतरनाक जर्म्स घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाते। यह आदत न सिर्फ घर को साफ रखती है, बल्कि कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया और इंफेक्शन से भी बचाती है।

3. घर में खाली जगह का होना ('मा')

जापानी जीवनशैली में खाली स्थान को 'मा' कहा जाता है। इसके तहत किचन के काउंटर, डाइनिंग टेबल और घर के अन्य कोनों को अनावश्यक सामान से मुक्त और साफ-सुथरा रखा जाता है। घर में खुली और खाली जगह होने से न केवल देखने में अच्छा लगता है, बल्कि यह दिमाग को शांत रखता है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है।

4. अपनी जगह खुद साफ करना ('सूजी टीम')

इस जापानी आदत का मतलब शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्तर पर अपने आसपास की जगह को पवित्र और साफ रखना है। जापान के स्कूलों में इसे डेली रिचुअल्स के रूप में शामिल किया जाता है। वहां बच्चे खुद अपने क्लासरूम, हॉल और यहां तक कि स्कूल के टॉयलेट की सफाई करते हैं, जो उनके पाठ्यक्रम (Curriculum) का हिस्सा होता है।

5. मशहूर '5 एस' मेथड (5S Method)

इस जापानी तकनीक में पांच प्रमुख सिद्धांतों को शामिल किया गया है— सॉर्ट, सेट इन ऑर्डर, शाइन, स्टैंडर्डाइज और सस्टेन (डिसिप्लिन)। इन पांचों नियमों का कड़ाई से पालन करने की वजह से जापानी लोगों के घरों में कभी भी गैर-जरूरी सामान या कबाड़ जमा नहीं होता। हर चीज का एक तय स्थान और स्टैंडर्ड होता है, जिससे घर हमेशा व्यवस्थित रहता है।