{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Vastu Tips: दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने की आदत पड़ सकती है भारी! घर की सुख-समृद्धि के लिए आज ही जान लें ये वास्तु नियम

Vastu Tips: कई बार हम घर में जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर हमारे दैनिक जीवन पर सीधे तौर पर दिखाई देने लगता है। यही नहीं, ये छोटी-बड़ी आदतें घर में वास्तु दोष का कारण भी बनती हैं और घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं।
 

Vastu Tips: कई बार हम घर में जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर हमारे दैनिक जीवन पर सीधे तौर पर दिखाई देने लगता है। यही नहीं, ये छोटी-बड़ी आदतें घर में वास्तु दोष का कारण भी बनती हैं और घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं।

इन्हीं आम आदतों में से एक है दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना। अक्सर सुविधा के लिए लोग दरवाजे के पीछे कपड़े टांग देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत घर में वास्तु दोष पैदा कर सकती है? आइए जानते हैं इससे होने वाले नुकसानों और इससे जुड़े जरूरी वास्तु नियमों के बारे में।

दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से क्या होता है?

दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं होता है और इससे आपके घर में वास्तु दोष लग सकता है। कपड़ों को रखने के लिए एक निश्चित स्थान होता है और इसी जगह कपड़े रखने की सलाह दी जाती है, न कि दरवाजे के पीछे इन्हें टांगना चाहिए।

वास्तु की मानें तो, घर के कोई भी दरवाजे ऊर्जा का मुख्य स्रोत होते हैं, जहां से सकरात्मक या नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में यदि आप दरवाजे के पीछे कपड़े टांगते हैं, तो ऊर्जा प्रभावित होती है और इसका संतुलन नहीं बनता है। इसके घर में अशांति होती है और लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं। यही नहीं ये आपके घर में होने वाली आर्थिक हानि का भी सबसे बड़ा कारण हो सकता है।

दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से लगता है वास्तु दोष

अक्सर हम दरवाजे के पीछे गंदे कपड़े टांग देते हैं, जो वास्तु दोष का सबसे बड़ा कारण माने जाते हैं। इन कपड़ों में जमा गंदगी और धूल घर के वास्तु को खराब करती है।

इसका सीधा असर आपके परिवार के सदस्यों की सेहत और मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। गंदे कपड़ों से लगने वाला वास्तु दोष परिवार के सदस्यों के रिश्तों और सुख-समृद्धि को भी प्रभावित करता है। जब घर के दरवाजे में ही कपड़े लटके हुए होते हैं, तो इस स्थान पर कई तरह की बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं।

दरवाजों के पीछे का स्थान कैसा होना चाहिए?

आपको अपने घर के हर दरवाजे के पीछे के स्थान को खाली छोड़ना चाहिए, यही नहीं इस स्थान पर आपको कभी भी जले नहीं लगने देने चाहिए। अगर किसी वजह से आप दरवाजे के पीछे कपड़े टांग भी रहे हैं, तो ध्यान रखें कि कभी भी गंदे कपड़े यहां न रखें। आपको दरवाजे को कभी भी ऐसे बाधित नहीं करना चाहिए कि उसे पूरी तरह से खोलने या बंद करने में परेशानी हो।

अगर आपके भीतर भी ऐसी कोई आदत है, तो उसे तुरंत बदल लें। आपकी ये आदत जीवन में समस्याओं का कारण बन सकती है और वास्तु दोष से आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है।