{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Miss Charm India 2026: तिरंगे के साथ वियतनाम पहुंचीं तेजस्विनी, मिस चार्म प्रतियोगिता में दिखेगा भारत का जलवा!

मिस चार्म 2026 के मंच पर उतरने से पहले तेजस्विनी श्रीवास्तव ने अपने खूबसूरत एयरपोर्ट लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह पारंपरिक गुलाबी साड़ी और ‘मिस चार्म इंडिया’ का सैश पहने बेहद आकर्षक नजर आईं।
 

Miss Charm India 2026: मिस चार्म 2026 के मंच पर उतरने से पहले तेजस्विनी श्रीवास्तव ने अपने खूबसूरत एयरपोर्ट लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह पारंपरिक गुलाबी साड़ी और ‘मिस चार्म इंडिया’ का सैश पहने बेहद आकर्षक नजर आईं। इनमें से एक तस्वीर में उन्होंने शान से तिरंगा थामा हुआ है, जबकि दूसरी तस्वीर में वह हाथ जोड़कर नमस्ते करती दिख रही हैं।

सिल्वर कढ़ाई वाली साड़ी के साथ पहना ताज

बता दें कि चमकीले गुलाबी रंग की साड़ी के साथ उसी रंग का ब्लाउज पहना। साड़ी के बॉर्डर पर सिल्वर कढ़ाई और सीक्विन का काम दिखा। लाल पत्थरों से सजे ताज के साथ उन्होंने नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने। तस्वीरों में उनके सूटकेस पर ‘मिस चार्म इंडिया 2026’ का पोस्टर भी नजर आया।

कौन हैं तेजस्विनी श्रीवास्तव?

तेजस्विनी महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं। वह फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ा डिजिटल कंटेंट बनाती हैं और उन्होंने अभिनय की ट्रेनिंग भी ली है। जयपुर में हुई मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में उन्होंने महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था और तीसरी रनर-अप रही थीं। अब वह मिस चार्म के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की ओर से उतरेंगी।

5 दिसंबर को होगा मिस चार्म का फाइनल

आयोजकों के कार्यक्रम के मुताबिक, मिस चार्म 2026 की गतिविधियां 16 नवंबर से 5 दिसंबर तक वियतनाम में होंगी। शुरुआती मुकाबला 2 दिसंबर को है और ग्रैंड फिनाले 5 दिसंबर को हो ची मिन्ह सिटी में होगा।