Mohammed Rafi का वो गाना, जिसे सुनकर आज भी भर आती हैं आंखें! शादी की विदाई में बजाना माना जाता है अपशगुन
शादी का सीजन शुरू हो गया है। घर सजने लगे हैं और लोग वेडिंग फंक्शन में परफॉर्मेंस के लिए गानों की लिस्ट तैयार करने में जुटे हैं। शादी से लेकर विदाई तक हर मौके के लिए बॉलीवुड में कई ऐसे गाने बने हैं, जिन्हें दूल्हा-दुल्हन के खास पलों में बजाया जाता है।
Nov 21, 2026, 14:11 IST
शादी का सीजन शुरू हो गया है। घर सजने लगे हैं और लोग वेडिंग फंक्शन में परफॉर्मेंस के लिए गानों की लिस्ट तैयार करने में जुटे हैं। शादी से लेकर विदाई तक हर मौके के लिए बॉलीवुड में कई ऐसे गाने बने हैं, जिन्हें दूल्हा-दुल्हन के खास पलों में बजाया जाता है। हालांकि, 47 साल पहले मोहम्मद रफी की आवाज में शादी से जुड़ा एक ऐसा गीत भी बेहद हिट हुआ था, जिसे आज शायद ही किसी शादी में बजते हुए सुना जाता है। खासतौर पर विदाई के समय लोग इस पॉपुलर गीत को बजाने से बचते हैं। आइए जानते हैं उस 47 साल पुराने गाने के बारे में, जिसके बोल आज भी आंखें नम कर देते हैं।
47 साल पहले सुपरहिट हुआ था यह विदाई गीत मोहम्मद रफी की मधुर आवाज में सजे जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, उसके बोल हैं— 'चलो रे डोली उठाओ कहार, पिया मिलन की रुत आई'। साल 1979 में रिलीज हुई सुपरहिट मल्टीस्टारर फिल्म 'जानी दुश्मन' का यह गीत जब आया था, तब उत्तर भारत में बेटी को डोली में बिठाते वक्त खूब बजाया जाता था। लेकिन समय के साथ अब यह गाना शादियों में कम ही सुनाई देता है। खासतौर पर बेटी की विदाई के वक्त परिवार और भाई इस गाने को बजाने से इसलिए कतराते हैं, क्योंकि इसके भावुक बोल सुनकर पिता और बेटी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं लेते। जानी दुश्मन में अपशगुन के तौर पर दिखाया था गीत राजकुमार कोहली के निर्देशन में बनी जानी दुश्मन में ये गाना शादी के लिए ही इस्तेमाल हुआ था, लेकिन सिचुएशन बिल्कुल अलग थी। दरअसल, फिल्म में जब भी कोई लड़की लाल जोड़ा पहनकर डोली में विदा होती थी, तो वह गायब हो जाती थी। उसे भूत पकड़ लेता था और खुशी का माहौल जल्द ही सबसे बड़े गम में बदल जाता था। ये एक कारण है कि मूवी का ये गाना बहुत बड़ा हिट होकर भी शादी-ब्याह के जश्न का हिस्सा नहीं बन पाता, क्योंकि कई लोगों के मन में सालों पहले इस गाने के साथ दिखाए गए सीन्स आज भी ताजा हैं और वह इस गाने को अपशगुन मानते हैं। फिल्म में इस वेडिंग सॉन्ग को जहां मोहम्मद रफी ने अपनी मधुर आवाज में गाया, तो वहीं इसके लिरिक्स वर्मा मलिक ने लिखे और म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था।