{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Ramayana Movie Song: 1400 करोड़ की 'Ramayana' का नया भक्ति गीत 'रघुनंदन' रिलीज, सुनते ही भक्ति में डूब जाएगा मन!

Ramayana Movie Song: 'भगवान श्रीराम की भक्ति में पूरा देश सराबोर हो चुका है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'रामायणम्' (Ramayana), जो इस साल 5 नवंबर को दिवाली के अवसर पर रिलीज हुई थी, देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। भारत में जहां इस फिल्म ने लगभग 792 करोड़ रुपये का कारोबार किया, वहीं वैश्विक स्तर पर इसका कुल कलेक्शन 1,400 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।
 
इस पौराणिक फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बीच, हाल ही में मेकर्स ने 'रामायणम्' से श्री राम की भक्ति से जुड़ा एक नया गाना रिलीज किया है। इस गीत की खासियत यह है कि एकांत में सुनने पर यह श्रोताओं को एक बिल्कुल ही अलौकिक और शांत दुनिया में ले जाता है।

पल भर में मन मोह लेगा रामायणम् का नया गाना

ए.आर.रहमान के कंपोजिशन में बने नए गाने भले ही दर्शकों को कुछ रास न आए हों, लेकिन दिलजीत दोसांझ-कैलाश खेर की आवाज में गाई हनुमान चालीसा लोगों को बेहद पसंद आई थी। अब हनुमान चालीसा के बाद मेकर्स ने एक और नया गाना रामायणम् का रिलीज किया है, जिसका टाइटल हैं 'ओ राघो'। इस गाने के शुरुआती म्यूजिक और लिरिक्स में किया गया श्री राम के शक्तिशाली और कोमल स्वभाव का वर्णन आपका दिल जीत लेगा।

रणबीर कपूर की रामायणम् का ये एक ऐसा गीत है, जो अगर आपने आंखें बंद करके सुना तो 3 मिनट तक आपको ये भक्ति से परिपूर्ण कर देगा। हो सकता है कि अगले साल दीवाली पर हर किसी के घर रघुनंदन-कौशल्या पुत्र का ये ही गीत बजे।

ऋषभ रघुवंशी ने दी मधुर आवाज

जहां रामायणम् के लगभग सभी गानों का कंपोजिशन ए.आर.रहमान ने किया, तो वहीं ओ राघो को शुभम शिरुले ने कंपोज किया। गाने के लिरिक्स डॉ.कुमार विश्वास ने लिखे और इसे सिंगर और कंपोजर ऋषभ रघुवंशी ने अपनी सुरीली आवाज में गाया। ऋषभ रघुवंशी इससे ओ राघो से पहले माया है जग माया है, यारा मेरे, इल्हाम और ये रात जैसे चर्चित गीत भी गाए हैं।

ओ राघो गाना सोशल मीडिया पर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है ये रामायणम् का अब तक का सबसे बेस्ट गाना है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जो लोग कह रहे हैं कि ये गाना अच्छा नहीं है, वो एक बार आंखें बंद करो, कानों में हेडफोन लगाओ और ये गाना सुनो। अगर लिरिक्स सुनकर दिमाग अंदर तक न झन्ना जाए तो कहना।" अन्य यूजर ने लिखा, "मेकर्स को सबसे पहले रामायणम् का ये गीत ही रिलीज करना चाहिए था।"