{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Lata Mangeshkar Garhwali Song: 36 साल पुराना वो अनमोल गीत! लता मंगेशकर का पहला और एकमात्र गढ़वाली गाना, आज भी पहाड़ों में गूंजती है स्वर कोकिला की आवाज

Lata Mangeshkar Garhwali Song: 36 साल पुराना वो अनमोल गीत! लता मंगेशकर का पहला और एकमात्र गढ़वाली गाना, आज भी पहाड़ों में गूंजती है स्वर कोकिला की आवाज
 

Lata Mangeshkar Garhwali Song: लता मंगेशकर के बॉलीवुड गाने तो आपने जरूर सुने होंगे। 'स्वर कोकिला' के नाम से मशहूर इस महान गायिका ने अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। उनकी सुरीली आवाज की तो दुनिया दीवानी है। इसी कड़ी में आज हम आपको उनके उस गाने के बारे में बताने वाले है जो कि आज भी खूब प्रसिद्ध है।

आज हम आपको लता दीदी के एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने वाले हैं जोकि हिंदी और पंजाबी बंगाली भाषा से थोड़ा अलग हटकर है। हम उस गीत की बात कर रहे हैं जिसे लता मंगेशकर ने गढ़वाली भाषा में गाया है। ये उनका गढ़वाली भाषा में गाया गाना पहला और आखिरी गीत था लेकिन इसकी गूंज पहाड़ों में आज भी उतनी ही है जितनी की पहले थी।

ये गाना प्रसिद्ध गढ़वाली फिल्म 'रैबार' के लिए गाया था जिसे देवी प्रसाद सेमवाल ने लिखा और कुंवर सिंह बावला ने कंपोज किया था। फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी। लता मंगेशकर जी ने अपने पूरे जीवन में केवल एक ही गढ़वाली गाना गाया था। जो कि इसी फिल्म के लिए गाया था।

बीना रावत पर फिल्माया गया है गाना

आपको बता दें कि गढ़वाली भाषा में 'रैबर' शब्द का उद्देश्य संदेश यानी मैसेज है। स्क्रीन पर इस खूबसूरत और रुमानी गीत को उत्तराखंड के मशहूर कलाकारों बीना रावत और शिवेंद्र रावत पर फिल्माया गया था। इस गानें में इनकी केमिस्ट्री को लोगों ने खूब सराहा था।

गाने के बोल- 'मन भरमैगे मेरी सुधबुद ख्वेगे सुणी तेरी बांसुरी सुर' ये गाना खास तौर पर अपने प्रीतम की बांसुरी की धुन की तारीफ में प्रेमिका द्वारा गाया सुंदर गीत है। यह पहाड़ों की सादगी और प्रकृति से जुड़ाव को बखूबी दर्शाता है।

लता जी ने नहीं ली थी कोई फीस

जानकारी के मुताबिक उस समय इस गीत के लिए लता मंगेशकर ने चार घंटे का समय निकाला और एक एक शब्द का अर्थ समझ कर गाया। कई जगह इस तरह की भी खबरें है कि लता जी ने इस खूबसूरत गीत के लिए कोई फीस नहीं ली थी। जी हां, लता जी ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रति अपने प्रेम के कारण फीस लेने से साफ इनकार कर दिया था।