{"vars":{"id": "91925:5179"}}

90 के दशक का वह अनोखा गाना: जब 'लोटन कबूतर' और बप्पी दा के संगीत ने मचा दिया था तहलका, आज भी है जुबां पर

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे गाने बने हैं जो अपने बिल्कुल हटके अंदाज और अनूठे बोलों के लिए आज भी याद किए जाते हैं। आज हम बात करेंगे 90 के दशक के एक ऐसे ही आइकॉनिक गाने की, जिसकी धुन और मस्तीभरे शब्दों ने उस दौर में हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया था।
 

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे गाने बने हैं जो अपने बिल्कुल हटके अंदाज और अनूठे बोलों के लिए आज भी याद किए जाते हैं। आज हम बात करेंगे 90 के दशक के एक ऐसे ही आइकॉनिक गाने की, जिसकी धुन और मस्तीभरे शब्दों ने उस दौर में हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया था। नब्बे के दशक के इस गाने का जिक्र आते ही मन में कबूतर और अटरिया (छत) की तस्वीर उभर आती है। एक जमाना था जब कबूतरों के जरिए संदेश भेजे जाते थे, लेकिन इस गाने में कबूतर को सीधे तौर पर रोमांस और मस्ती का प्रतीक बना दिया गया, और उसकी 'गुटुर-गुटुर' की आवाज को संगीत में पिरोकर एक नया इतिहास रच दिया गया। साल 1993 में रिलीज हुआ यह गाना आज भी पुराने चुलबुले और रोमांटिक गानों की प्लेलिस्ट में शान से शामिल रहता है।

बप्पी लाहिड़ी का संगीत और चार दिग्गजों की आवाज

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'दलाल' का निर्देशन पार्थो घोष ने किया था, जबकि इसके निर्माता जाने-माने फिल्मकार प्रकाश मेहरा थे। इस फिल्म का सुपरहिट गाना 'गुटुर-गुटुर... चढ़ गया ऊपर से अटरिया पे लोटन कबूतर रे' अपने समय का सबसे मजेदार, चुलबुला और रोमांटिक ट्रैक साबित हुआ था।

इस गाने के लोकप्रिय बोल माया गोविंद ने लिखे थे, जबकि इसका धांसू संगीत लेजेंड्री कंपोजर बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था। इस गाने को सजाने में चार मशहूर गायकों—कुमार सानू, अलका याज्ञनिक, खुद बप्पी लाहिड़ी और इला अरुण—की आवाजों का जादू चला था। गाने में 'कबूतर', 'अटरिया' और 'लोटन' जैसे ठेठ देसी शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जो इसे आज भी बेहद खास बनाते हैं। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं:

अरे, चढ़ गया ऊपर रे..., हे

(गुटुर-गुटुर, गुटुर-गुटम, गुटुर-गुटुर, गुटुर-गुटम)

अरे, चढ़ गया ऊपर रे, अटरिया पे सोना कबुतर रे, हे

रे, पंछी दीवना चुग कर दाना, उड़ गया फर-फर रे

अटरिया पे, ओह, अटरिया पे, हाय

अटरिया पे लोटन कबूतर रे, हाँ

मर गया ऊपर रे गुजरिया पे लोटन कबूतर रे

(गुटुर-गुटुर, गुटुर-गुटम, गुटुर-गुटुर, गुटुर-गुटम)

पंछी दीवना पाए जहाँ दाना, आए वहीं मुड़-मुड़ के

अटरिया पे..., (आ-हा)

अटरिया पे..., (होय)

अटरिया पे लौटन कबुतर रे, हे

क्या थी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘दलाल' की कहानी?

पार्थो घोष के निर्देशन में बनी फिल्म 'दलाल' बॉक्स ऑफिस पर काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, आयशा जुल्का, राज बब्बर, शक्ति कपूर, टिन्नू आनंद और रवि बहल जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी भोला नाम के एक सीधे-साधे और अनपढ़ लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। भोला की जिंदगी में जब रूपाली की एंट्री होती है, तो उसकी दुनिया पूरी तरह बदल जाती है। भोला को बाद में यह सच्चाई पता चलती है कि वह जिन लड़कियों को उनके भाइयों से मिलवाने का काम समझता था, असल में वह एक गलत धंधा था। इसके बाद फिल्म की कहानी और भोला के जीवन में एक बड़ा मोड़ आता है। इस फिल्म में जहां भरपूर रोमांस और कॉमेडी थी, वहीं समाज के एक गंभीर मुद्दे को भी प्रभावी तरीके से दिखाया गया था।

चार्टबस्टर साबित हुआ था फिल्म का साउंडट्रैक

अपने दौर में 'दलाल' फिल्म के गानों ने धूम मचा दी थी। हालांकि यह 'गुटुर-गुटुर' गाना सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, लेकिन फिल्म के अन्य गाने भी कम लोकप्रिय नहीं थे। इसके साउंडट्रैक में कुल 7 गाने थे, जिनमें 'चोरी चोरी मैंने', 'ना उन्नीस से कम' और 'ठहरे हुए पानी में' जैसे बेहतरीन गानों को भी दर्शकों ने दिल से पसंद किया था।