{"vars":{"id": "91925:5179"}}

नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा में 4 हजार पदों पर होगी पुलिस भर्ती

नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा में 4 हजार पदों पर होगी पुलिस भर्ती
 

हरियाणा में पुलिसकर्मी बनने का सपना संजोए बैठे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि DGP अजय सिंघल करनाल स्थित मधुबन पुलिस अकेडमी पहुंचे थे जहां उन्होंने सीएम नायब सैनी की थाना प्रभारियों के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।

पुलिस बेड़े को मिलेगी मजबूती

डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि जो युवा किसी कारणवश पिछली पुलिस भर्ती में हिस्सा नहीं ले सकेंगे, वे अगले महीने आने वाली 4 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में निरंतर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पिछले साल 5500 पदों में से 1600 पदों पर महिला पुलिसकर्मी भर्ती की गई थी। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से 5500 पदों पर भर्ती चल रही है। इसके बाद नवंबर यानी अगले महीने में करीब 4 हजार पदों पर और पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में अग्निवीर जवानों को 20% आरक्षण का लाभ मिलेगा।

अभेद्य ऐप बनी फायदेमंद

उन्होंने बताया कि गैंगस्टरों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने 'अभेद्य' ऐप लांच किया है। इसके माध्यम से संदिग्ध और अनचाही काल की पहचान कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। साथ ही साइबर अपराधों पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ई-जीरो एफआईआर प्रणाली भी शुरू की गई है।