समझौते के नाम पर ₹37 लाख की वसूली का खेल! महिला गिरफ्तार, पुलिस के खुलासे से मचा हड़कंप
हिसार 11 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस ने मामले में समझौते का दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग करने और फिरौती मांगने के मामले में नामजद आरोपी महिला शालू उर्फ चांद को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता के भाई पर दर्ज कराए मुकदमे को वापस लेने/समझौता करने के एवज में 37 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला शालू उर्फ चांद निवासी आजाद नगर हिसार, हाल हनुमानगढ़, राजस्थान को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत पर सेंट्रल जेल-2 हिसार भेज दिया गया है।
एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि कानून का दुरुपयोग करने, झूठे मुकदमों का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने या फिरौती ऐंठने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।