नवरात्रि में मनदीप की खुल गई किस्मत! 50 लाख की लॉटरी ने हरियाणा के युवक को रातोंरात बनाया लखपति
सरदूलगढ़ (मानसा)। वैसे तो लॉटरी के टिकट काफी लोग खरीदते है,लेकिन उनमें से एक-दो लोगों की ही किस्मत चमकती है। इसमें भी लोग ने जानें कितने सालों से हर बार टिकट खरीदते है और ना जानें कितनी बार सिर्फ निराशा ही हाथ लगती है। लेकिन जब किस्मत और ऊपर वाला दोनों का साथ मिल जाए तो वक्त बदलते देर नहीं लगती। ऐसी ही एक खबर आई है हरियाणा के सिरसा जिले की रानियां तहसील के गांव सुल्तानपुरिया से, वहां के निवासी मनदीप सिंह ने लॉटरी में 50 लाख रुपये जीते हैं। इसके साथ ही मनदीप लखपति बन गया है। वैसे तो, लॉटरी निकलने के बाद शुरुआत में विजेता की पहचान नहीं हो पाई थी।
फिर क्या बस लॉटरी सेंटर की ओर से इंटरनेट मीडिया पर वीडियो शेयर की गई और लोगों से इसे अधिक से अधिक शेयर करने को कहा गया, जिससे जीत की खबर संबंधित व्यक्ति तक पहुंच सके जो असल में इसका हकदार है। इसी के चलते सोमवार को विजेता मनदीप सिंह की पहचान हुई और उन्होंन गौरव लॉटरी सेंटर के संचालक से मुलाकात की।
हेमराज ने भी जीता 21 लाख
दूसरी तरफ, रूपनगर के कीरतपुर साहिब में पीर साईं बुढ़ण शाह जी की दरगाह के पास लंबे समय से फड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले बुजुर्ग हेमराज की किस्मत भी अचानक चमक गई थी। हेमराज की महज 50 रुपये की लाटरी टिकट ने उसे 21 लाख रुपये का इनाम जीता दिया। लॉटरी निकलने की खबर मिलते ही हेमराज और उनके परिवार में खुशी से झूम उठे। इतने लंबे समय से आर्थिक तंगी में परिवार का गुजारा करने वाले हेमराज के लिए यह इनाम किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। बता दें कि हेमराज दरगाह के पास कपड़े आदि की फड़ी लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं।
विदेश में नहीं चमकी किस्मत, लॉटरी से बन गए करोड़पति
साथ ही आपको बता दें कि बटाला के गांव वडाला ग्रंथियां का कवलजीत सिंह कर्ज लेकर विदेश गया था, उसने सोचा था विदेश जाकर उसका जीवन बदल जाएगा पर कहा, किस्मत ने साथ ही नही दिया। कवलजीत को मां पिंदरजीत कौर के नाम पर खरीदी लॉटरी ने करोड़पति बना दिया। जानकारी दें दें कि कवलजीत सिंह ने कर्ज लेकर मस्कट गया था। वहीं कवलजीत अकसर लॉटरी की टिकट खरीद कर स्टॉल पर ही रख जाता था। सोमवार को भी स्टॉल पर ही टिकट खरीद कर रख गया था। रात आठ बजे ड्रा निकला तो उसका एक करोड़ का इनाम निकल आया। इसके बाद फोन पर उसे सूचना मिली। इस सूचना ने उसका पूरा जीवन बदल दिया।