{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा के किसान की बेटी ने रचा इतिहास, 14 साल की उम्र में बनी नेशनल शूटिंग चैंपियन

टीवी पर ओलंपियन मनु भाकर को निशाना साधते देख, रावलवास खुर्द गांव की एक मासूम बच्ची के दिल में भी शूटर बनने का सपना जाग उठा। चार साल की अटूट मेहनत और कड़े अभ्यास के बाद, आज 14 साल की आयुषी ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया है।
 

Haryana News: टीवी पर ओलंपियन मनु भाकर को निशाना साधते देख, रावलवास खुर्द गांव की एक मासूम बच्ची के दिल में भी शूटर बनने का सपना जाग उठा। चार साल की अटूट मेहनत और कड़े अभ्यास के बाद, आज 14 साल की आयुषी ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया है।

उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में आयुषी ने स्वर्ण पदक जीतकर हिसार का नाम रोशन किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल के सब-यूथ विमेन व्यक्तिगत वर्ग में उन्होंने 375.8 अंकों

मनु भाकर को देखकर बनीं निशानेबाज

आयुषी का कहना है कि करीब चार साल पहले उन्होंने टीवी पर ओलिंपियन मनु भाकर को शूटिंग करते देखा था। मनु भाकर की निशानेबाजी से प्रेरित होकर उनके मन में भी इस खेल में आगे बढ़ने का सोचा। इसके बाद उन्होंने शूटिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी। शुरुआत में खेल को समझने और निशानेबाजी की बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने कोच संजय मलिक के मार्गदर्शन में अच्छे से अभ्यास किया। लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर अब उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

खेल महाकुंभ में भी जीत चुकी हैं सिल्वर मेडल

आयुषी इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। पिछले महीने आयोजित खेल महाकुंभ में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वहीं, पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पांचवीं रैंक हासिल की थी। इसी साल स्कूटी गेम्स में भी उन्होंने चौथा स्थान अपने नाम किया था। लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते आयुषी ने निशानेबाजी में अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है।

आयुषी के पिता क्या करते हैं?

आयुषी गांव रावलवास खुर्द निवासी किसान विनोद मोनू सिहाग की बेटी हैं। वह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा हैं। परिवार में उनका एक छोटा भाई भी है, जो क्रिकेट खिलाड़ी है। पढ़ाई के साथ-साथ आयुषी नियमित रूप से शूटिंग का अभ्यास करती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक चंद्र प्रकाश, गांव के सरपंच राजेश झाझड़िया सहित ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने आयुषी व उनके परिवार को बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि आयुषी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर गांव के साथ हिसार जिले का नाम रोशन किया है।