{"vars":{"id": "91925:5179"}}

बड़ी उपलब्धि:आशा नैन का भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

नरवाना क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का पल है। नरवाना के दनोदा गांव की बेटी आशा नैन का भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में चयन हुआ है।
 

बड़ी उपलब्धि: नरवाना क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का पल है। नरवाना के दनोदा गांव की बेटी आशा नैन का भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में चयन हुआ है। आशा नैन 18 अक्टूबर से बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुरू होने वाली आठ देशों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगी। उनकी इस उपलब्धि से दनोदा गांव सहित पूरे नरवाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

आशा नैन ने हैंडबॉल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से अलग पहचान बनाई है। जानकारी के अनुसार, हैंडबॉल प्रीमियर लीग में वह दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रही हैं। इसके अलावा, एक ही मैच में 14 गोल करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है, जो उनकी खेल प्रतिभा को दर्शाता है।

आशा नैन की इस उपलब्धि पर नरवाना के लोगों, खेल प्रेमियों और विभिन्न वर्गों के लोगों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि गांव की बेटी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।

लोगों को उम्मीद है कि आशा नैन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी।

Special Haryana चैनल से सतीश Danoda की ओर से आशा नैन को भारतीय हैंडबॉल टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना करते हैं। **