भिवानी और गुरुग्राम से यूपी के अलीगढ़ जाना हुआ आसान, यहां देखें हरियाणा रोडवेज की सुपरफास्ट बस का शेड्यूल
हरियाणा राज्य परिवहन (भिवानी डिपो) द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए भिवानी से गुरुग्राम होते हुए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ तक सुपरफास्ट बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। इस बस के चलने से हरियाणा और यूपी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह बस कलानौर, बेरी, झज्जर, सोहना, पलवल, टप्पल, जट्टारी और खैर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचती है। प्रमुख स्टेशनों से प्रस्थान का समय:
भिवानी: सुबह 5:30 बजे
झज्जर: सुबह 7:00 बजे
गुरुग्राम: सुबह 9:00 बजे
पलवल: सुबह 10:15 बजे
वापसी का समय:
वापसी यात्रा में यह बस अलीगढ़ से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे पलवल और शाम 5:00 बजे गुरुग्राम पहुंचती है, जिसके बाद यह अपने निर्धारित रूट से भिवानी के लिए प्रस्थान करती है।