{"vars":{"id": "91925:5179"}}

भिवानी में बिजली लोक अदालत एक दिसंबर को, उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को लगेगी 'बिजली अदालत'

 

भिवानी, 28 नवंबर। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित और मौके पर निवारण के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी द्वारा प्रत्येक मंगलवार को 'बिजली अदालत' का आयोजन किया जा रहा है। माननीय ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज तथा डीसी साहिल गुप्ता के स्पष्ट दिशा-निर्देशानुसार  एक दिसंबर (मंगलवार) को विशेष अदालत लगाई जाएगी।

- सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी सुनवाई

निगम के अधीक्षण अभियंता (परिचालन परिमंडल, भिवानी) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बिजली अदालत बी.टी.एम. रोड, भिवानी स्थित उनके कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। इसमें भिवानी और चरखी दादरी जिले के अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

- सभी कार्यकारी एवं उपमंडल अधिकारी रहेंगे उपस्थित

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और निगम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं और त्वरित न्याय दिलाना है। इसके तहत समय-समय पर समस्याओं के समाधान की प्रगति और उपभोक्ताओं के फीडबैक की भी समीक्षा की जाती है। आगामी मंगलवार को आयोजित होने वाली बिजली अदालत में भिवानी और चरखी दादरी के सभी कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, ताकि किसी भी शिकायत का शीघ्र व प्रभावी निपटारा किया जा सके।