भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व भूपेंद्र हुड्डा का फूंका पुतला
वोट चोरी का दुष्प्रचार व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को हटाने का दबाव बनाने पर किया विरोध
भिवानी, 01 नवंबर।
भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार पर वोट चोरी का दुष्प्रचार करने व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को हटाने का दबाव बनाने का जमकर विरोध किया और दादरी गेट चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का पुतला फूंका। भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के पूर्व सहसंयोजक भगवानदास कालिया ने कहा कि कांग्रेस राज में अनुसूचित जाति के लोगों पर मिर्चपुर कांड, गोहाना कांड, जाटू लोहारी कांड व देवसर कांड सहित अनेक अत्याचार हुए, जिसकी जिम्मेदार पूरी तरह से उस समय सत्तासीन कांग्रेस सरकार हैं। इसके अलावा कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में गरीब लोगों को मकान बनाकर देने की योजना थी, जिसमें प्रदेश में रोहतक, झज्जर व सोनीपत तीन जिलों में तीन तीन लाख रूपये दिए गए और अन्य जिलों में मात्र 72 हजार रुपये देकर योजना में भी गरीब लोगों के साथ भेदभाव किया, जो कांग्रेस की गलत नीति का परिणाम हैं। रविवार को भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के पूर्व सहसंयोजक भगवानदास कालिया के नेतृत्व में प्रकोष्ठ के सदस्य दादरी गेट पर एकत्रित हुए और उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दो पुतले तैयार किए और दादरी गेट पर कांग्रेस की भेदभावपूर्ण नीति व अनुसूचित जाति के साथ हुए अत्याचारों में ठोस कार्रवाई नहीं करने का विरोध जताया।
इसके बाद भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के सदस्यों ने दादरी गेट चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुतले फूंककर रोष जताया। कालिया ने कांग्रेस पार्टी पर भाजपा सरकार को वोट चोरी का दुष्प्रचार करने व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को हटाने का दबाव बनाने व बिना वजह बदनाम करने का आरोप लगाया। भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के पूर्व सहसंयोजक भगवानदास कालिया ने कहा कि कांग्रेस राज में अनुसूचित जाति के लोगों पर अनेक अत्याचार हुए और मिर्चपुर कांड, गोहाना कांड, जाटू लोहारी कांड व देवसर कांड सहित अनेक मामले हुए, लेकिन अपने गिरेबान में झांकने के बजाय कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा पर आरोप लगा रही हैं। इसी तरह कांग्रेस सरकार के समय नौकरियों में भेदभाव किया गया। इसके अलावा कांग्रेस सरकार के समय रोहतक, झज्जर व सोनीपत तीन जिलों में गरीब लोगों को मकान बनाने के लिए तीन तीन लाख रूपये दिए गए और अन्य जिलों में मात्र 72 हजार रुपये देकर योजना में भी गरीब लोगों के साथ भेदभाव किया, जो कांग्रेस की गलत नीति का परिणाम हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ, सबका विकास किया जा रहा हैं और किसी से किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। कालिया ने कहा कि कांग्रेस राज में रोहतक, सोनीपत व झज्जर में विकास करवाया, लेकिन अन्य जिलों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया।