दिव्यांग विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
भिवानी,
दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षण संस्थानों द्वारा आवेदनों का सत्यापन 15 नवंबर तथा जिला एवं राज्य नोडल अधिकारियों द्वारा सत्यापन 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह ने सभी स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां पढ़ रहे पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को जल्द से जल्द आवेदन करवाएं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर सत्यापन के लिए लंबित हैं, उनका सत्यापन भी निर्धारित समय में पूरा करवाया जाए। यह समय-सीमा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बढ़ाई गई है।