{"vars":{"id": "91925:5179"}}

शैक्षणिक भ्रमण ज्ञान सामाजिककरण और अनुशासित आनंद के माध्यम है -डॉ राजकुमार मुंढाल

शैक्षणिक भ्रमण ज्ञान सामाजिककरण और अनुशासित आनंद के माध्यम है -डॉ राजकुमार मुंढाल
 

महाराज नीम पाल सिंह राजकीय महाविद्यालय भिवानी के भूगोल विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और शिक्षाविदों  का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दल विभाग के व्यावहारिक ज्ञान वृद्धि हेतु फील्ड सर्वे के लिए हरिद्वार एवं ऋषि केश रवाना हुआ । भ्रमण दल को संबोधित करते हुए  प्राचार्य डॉ राजकुमार मुंढाल ने छात्रों को सुखद और सार्थक यात्रा की शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि इस तरह के भ्रमण के मौके बहुत कम मिलते हैं इनका हमें अपने अध्ययन के दृष्टिकोण को केंद्र  में रखकर अनुशासित रहते हुए आनंद लेना चाहिए  l ये हमारे सामाजिककरण सशक्त माध्यम हैं हरिद्वार ऋषिकेश में हमारी संस्कृति के मूल जीवनदायिनी गंगा मैया की गोद में जीवन की गति और गहराई के बारे में मंथन करना चाहिए और इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों को अपने भावी जीवन की यादों की मधुर माला में मोतियां के रूप में संजोना सहेजना चाहिए  । छात्रों को कॉलेज कौंसिल के प्रोफेसर जसविंदर दुहन प्रोफेसर आनंद सहारन मैंने भी महत्वपूर्ण टिप्स और शुभकामनाएँ दी इस मौके पर भ्रमण दल के संयोजक कैप्टेन अशोक कादियान प्रोफेसर सोनिया जांगड़ा प्रोफेसर पूनम प्रोफेसर विशाल तथा दुष्यंत समेत अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे