पंजाब की महिला टीम ने जीती सर्कल कबड्डी, पहलवान प्रत्यक्ष ने कुश्ती में हैप्पी बामला को दी पटखनी
धर्मसेना की ओर से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कबड्डी महिला खिलाडिय़ों को स्कूटी, पुरुष खिलाडिय़ों को दी बाइक
5 किलोमीटर वेटरन दौड़ में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
सांसद की बेटी सोमिया ने पाया तीसरा स्थान
भीम स्टेडियम में अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि देने पर सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने जताया मुख्यमत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार
भिवानी,
भिवानी के ऐतिहासिक भीम स्टेडियम में आयोजित एशियाई एवं पैरा एशियाई खिलाडिय़ों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का बेहद रोमांचक आयोजन किया गया। समारोह में वैटर्न महिला और पुरुषों की दौड़, पंजाब एवं हरियाणा की महिला खिलाडिय़ों के बीच सर्कल कबड्डी, नामी पहलवालों के बीच कुश्ती और बॉक्सिंग के मुकाबलों ने दर्शकों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने मुकाबलों के दौरान खिलाडिय़ों को उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री और सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा की महिला खिलाडिय़ों के बीच सर्कल कबड्डी मैच में टॉस करवाया। इस दौरान सांसद के सुपुत्र मोहित चौधरी भी मौजूद रहे।
वैटर्न महिला और पुरुषों ने दौड़ में बहाया पसीना धर्मसेना द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान बड़ी ही रोचक 5 किलोमीटर की वेटरन महिला और पुरुषों की दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की बेटी सोनिया ने भी दौड़ लगाई और तीसरा स्थान पाया। सांसद की धर्मपत्नी मंजू देवी और जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने अपने वर्ग में एक दूसरे को पछाडऩे के लिए पसीना बहाया वहीं दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की धर्मपत्नी मंजू देवी और जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने कहा कि दौड़ प्रतियोगिता न केवल स्वस्थ रखती है बल्कि जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी करती है। पांच किलोमीटर रेस के महिला वर्ग में सोनिया यादव, डाइट प्रिंसिपल गुरुग्राम ने 24.10 मिनट में प्रथम, सुनीता कैथल ने 26.15 मिनट में द्वितीय, सोनिया भिवानी महेंद्रगढ़ लोक सभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की बेटी सोनिया ने 27.19 मिनट में तृतीय स्थान, प्रोमिला भिवानी ने 28.12 मिनट में चौथा स्थान और कविता दांगी भिवानी ने 33.12 मिनट में पाँचवा स्थान लिया। दौड़ में प्रदेश भर से 28 महिलाओं ने भाग लिया था। पांच किलोमीटर रेस के पुरुष वर्ग में अजीत भिवानी ने 19.02 मिनट में प्रथम,जयबीर महेंद्रगढ़ ने 19.45 मिनट में द्वितीय, प्रेमजीत हिसार ने 20.23 मिनट में तृतीय स्थान, हरपाल हिसार ने 21.32 मिनट में चौथा स्थान और रामस्वरूप हतेहाबाद ने 21.46 मिनट में पाँचवा स्थान लिया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 35 पुरुषो ने भाग लिया था।
कुश्ती मुकाबला- पहलवान प्रत्यक्ष ने हासिल की शानदार जीत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के सामने अखाड़े में कुश्ती का बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले का शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मैदान में पहुंचकर दोनों पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। मुख्यमंत्री ने खिलाडय़िों का हौसला बढ़ाया। कुश्ती में पहलवान प्रत्यक्ष ने अपनी बेहतरीन तकनीक का परिचय देते हुए हैप्पी बामला को पटकनी देकर जीत हासिल की। खिलाडिय़ों के प्रदर्शन को सराहते हुए धर्मसेना की तरफ से दोनों पहलवानों को बाइक प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
सर्कल कबड्डी (महिला वर्ग) पंजाब टीम बनी विजेता पंजाब और हरियाणा की महिला टीमों के बीच हुआ सर्कल कबड्डी मुकाबला युवाओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने टॉस करवाकर इस मैच का औपचारिक शुभारंभ किया। दर्शकों की भारी नारेबाजी और तालियों के बीच खेले गए इस मैच में पंजाब की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। महिला सशक्तिकरण और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए धर्मसेना की ओर से दोनों टीमों की सभी महिला खिलाडय़िों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।
भीम स्टेडियम में मुक्केबाज़ों ने दिखाए पंच, निमड़ी की गुड्डी और कालुवास की तमन्ना के बीच हुआ ज़बरदस्त बॉक्सिंग मुकाबला भीम स्टेडियम में आयोजित एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडिय़ों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान बॉक्सिंग (मुक्केबाज़ी) का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह मुकाबला निमड़ी की गुड्डी और कालुवास की तमन्ना के बीच खेला गया। रिंग में उतरते ही दोनों महिला मुक्केबाज़ों ने एक-दूसरे पर पंचों की बरसात कर दी और अपने बेहतरीन खेल से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बेटियों के इस जज़्बे और शानदार खेल भावना को देखते हुए धर्मसेना की टीम की तरफ से दोनों महिला मुक्केबाजों को स्कूटी देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
भिवानी की मिट्टी में विश्व स्तर के खिलाड़ी पैदा करने की क्षमता: सांसद चौ. धर्मबीर सिंह भीम स्टेडियम में खिलाडिय़ों की सुविधाओं के लिए 50 करोड़ की घोषणा पर सांसद ने मुख्यमंत्री का जताया आभार प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों को स्कूटी व बाईक भेंट कर उनका हौसला अफजाई करते हुए सांसद श्री धर्मबीर सिंह ने कहा कि यहां के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। भिवानी की मिट्टी में विश्व स्तर के खिलाड़ी पैदा करने की अपार क्षमता है। सांसद ने कहा कि भीम स्टेडियम हरियाणा के सबसे पुराने और ऐतिहासिक स्टेडियमों में से एक है। सांसद ने भीम स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और खिलाडिय़ों की अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए 50 करोड़ रुपये की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस घोषणा से स्टेडियम में अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और आने वाले समय में भिवानी से और भी अधिक राष्ट्रीय, अंतरराष्टï्रीय और विश्व स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। उन्होंने बताया कि स्टेडियम को आधुनिक बनाने की मांग लंबे से थी। उन्होंने खिलाडिय़ों की मांग के अनुरूप लगभग 69 करोड़ के एस्टीमेट बनाकर भेजे थे और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी, जिसे आज मुख्यमंत्री ने 50 करोड़ की घोषणा कर समारोह के दौरान पूरा किया है, इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी का तहदिल से आभार व्यक्त करते हैं।
सांसद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया के माध्यम से देश में खेलों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे से बचाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है । उन्होंने कहा कि धर्म सेना द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से धर्म सेवा द्वारा आज पंजाब एवं हरियाणा के बीच महिला कबड्डी मैच,कुश्ती,बॉक्सिंग और महिला एवं पुरुष वितरण दौड़ का आयोजन किया गया और विजेताओं को 30 स्कूटी और 4 बाइक इनाम स्वरूप दी गई है तथा 10 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी विभिन्न पत्रकारों को भी भेंट की गई हैं।