{"vars":{"id": "91925:5179"}}

तोशाम के डॉ. जोगेन्द्र कुमार की पुस्तक ‘मनोमञ्जरी’ को पुरस्कार

तोशाम के डॉ. जोगेन्द्र कुमार की पुस्तक ‘मनोमञ्जरी’ को हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का 2023 का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार मिला। जानिए उनकी साहित्यिक उपलब्धियां।
 

तोशाम के बीएलजेएस महाविद्यालय के एसोसिएट प्रो. डॉ. जोगेंद्र कुमार की पुस्तक मनोमंजरी वर्ष 2023 की श्रेष्ठ कृति पुरस्कार के लिए हुए चयनित 

तोशाम/ 11 अक्टूबर,2026/विष्णु दत्त शास्त्री

। स्थानीय बनवारी लाल जिन्दल सूईवाला महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जोगेन्द्र कुमार की पुस्तक मनोमञ्जरी हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला की वर्ष 2023 की श्रेष्ठ कृति पुरस्कार के लिए चयनित हुई है। इससे पहले डॉ. जोगेन्द्र कुमार की पुस्तक जीवन-सौरभम् भी वर्ष 2018 की श्रेष्ठ कृति घोषित हुई थी। अब ये इनकी हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के द्वारा पुरस्कृत दूसरी पुस्तक है।

डॉ. जोगेन्द्र कुमार हिन्दी व संस्कृत दोनों भाषाओं में समान आधिपत्य रखने वाले एक सुधी साहित्यकार हैं। इनके दर्जनों शोध-पत्र विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। हिन्दी तथा संस्कृत रचनाएँ विभिन्न समाचार-पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। विभिन्न साहित्यिक मंचों से सम्मानित डॉ. जोगेन्द्र कुमार को शीघ्र ही सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे जिसमें नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। अब तक इनकी 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें आठ संस्कृत व चार पुस्तकें हिन्दी में प्रकाशित हैं। इनके साहित्य पर शोध भी हो रहा है।

साधारण व्यक्तित्व के धनी डॉ. जोगेन्द्र कुमार जितने साहित्य प्रेमी हैं, उतने ही पर्यावरण प्रेमी भी हैं। उनके साहित्य में पर्यावरण संरक्षण यत्र-तत्र भरा है तथा अनेक चौराहों, मन्दिरों व पार्कों में इनके द्वारा रोपित त्रिवेणी इनके पर्यावरण प्रेम को दर्शाती हैं।

साहित्य को समाज का अभिन्न अंग मानने वाले डॉ. जोगेन्द्र कुमार कहते हैं कि जैसा हमारा साहित्य होगा वैसा ही समाज होगा। डॉ. जोगेन्द्र कुमार की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय ट्रस्टी एडवोकेट देवेन्द्र देव शर्मा, प्राचार्य श्याम वशिष्ठ, डॉ. रेणु शर्मा, डॉ. नीलम, अश्वनी कुमार, पुष्कर दत्त शर्मा, संजय गुप्ता, डॉ. शैलजा आदि सहित समस्त स्टाफ सदस्यों, डॉ. सुखबीर सिंह दुहन, डॉ. मनोज भारत, अनिल वत्स, जगतनारायण भारद्वाज, डॉ सुरेन्द्र सिंह , एडवोकेट सुरेन्द्र बेडवाल सहित अनेक साहित्यकारों ने बधाई दी है।