बच्चो के मुह का निवाला मिला कम सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा
बच्चो के मुह का निवाला मिला कम सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा शहर के हनुमान ढाणी स्थित एक राजकीय विद्यालय मे मारा छापा ठेकेदार द्वारा स्कूल में भिजवाया गया मिड डे मील का कच्चा राशन मिला निर्धारित वजन से कम सीएम फ़्लाइंग ने मौके पर किया वजन गेहूं व चावल की बोरियों का वजन किए
Apr 7, 2022, 19:02 IST
बच्चो के मुह का निवाला मिला कम
सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा
शहर के हनुमान ढाणी स्थित एक राजकीय विद्यालय मे मारा छापा
ठेकेदार द्वारा स्कूल में भिजवाया गया मिड डे मील का कच्चा राशन मिला निर्धारित वजन से कम
सीएम फ़्लाइंग ने मौके पर किया वजन
गेहूं व चावल की बोरियों का वजन किए जाने पर खुली पोल
50 किलो की बोरी में मिला 38 से 40 किलो ग्राम वजन
करवाई जारी
इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में की गई छापेमार करवाई
भिवानी 7 अप्रेल (ATALHIND/मनोज मलिक) भिवानी में आज सीएम फ़्लाइंग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। यह छापेमारी उन पर थी जो गरीब बच्चो के अनाज को डकार जाते है।
अब मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने इन पर करवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को लिख दिया है। सीएम फ़्लाइंग को सूचना मिली थी कि स्कूलों में राशन आता है उसमें माप में कमी है।
सीएम फ़्लाइंग ने तुरंत मामले के बारे एक कमेटी बनाई ओर छापेमार करवाई । टीम ने कच्चे माल की मौके पर ही तुलाई करवाई तो देखा कि चावल व गेंहू के 50 किलो वाले बेग में वजन कम है।