आधी रात को बदलेगी मौसम की चाल! हरियाणा में 2 दिन बारिश के आसार
चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश से भीगी धान की फसल अभी सूखी भी नहीं है कि मौसम विभाग ने फिर से मौसम खराब होने की संभावना जताई है। हालांकि आज यानी मंगलवार को पूरा दिन धूप खिली रही। वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार और वीरवार को बारिश हो सकती हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 2म0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और तापमान गिरने से मौसम सुहावना रहा। सड़कों,पार्कों और बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने धूप में कपड़े और अनाज सुखाए। लेकिन अब बारिश की आशंका से हरियाणा के किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
कल और परसों होगी बारिश
मौसम विभाग की जारी चेतावनी के मुताबिक, कल यानी बुधवार 14 अक्टूबर, 2026 को हरियाणा के कई जिलों में बारिश की होने की आशंका है। 14 अक्टूबर को भी कई इलाके में वर्षा बरसात का अनुमान है। साथ ही इसके बाद मौसम साफ और सुहावना हो जाएगा।
वहीं, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसान परेशान हो गए हैं क्योंकि अनाज मंडियों में धान की आवक चरम पर है। बता दें कि बीते दिनों हुई बारिश से खुले में रखी हजारों क्विंटल धान भीग गई थी। एक तरफ जहां किसान और आढ़ती उसे सुखाने में जुटे हैं तो वहीं दूसरी तरफ फिर से बारिश की चेतावनी से फसल खराब होने की चिंता सता रही है।
कृषि विभाग ने किसानों को दी सलाह
आपको बता दें कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए कटी फसल जल्द सुरक्षित स्थान पर रखें और मंडी ले जाने से पहले नमी की जांच कराएं।