हरियाणा, पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में अगले तीन दिन के लिए मौसम का येलो अलर्ट जारी, देखिये कहां कहां होगी बारिश ?
हरियाणा, पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में अगले तीन दिन के लिए मौसम का येलो अलर्ट जारी, देखिये कहां कहां होगी बारिश ?
Oct 12, 2026, 14:19 IST
हरियाणा, पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में अगले तीन दिन के लिए मौसम का येलो अलर्ट जारी, देखिये कहां कहां होगी बारिश ?
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और छत्तीसगढ़ में कल तक बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना व्यक्त की है। अगले दो दिनों में तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, कारईक्काल, आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। अगले दो से तीन दिन आंध्र प्रदेश में तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अगले दो दिन पूर्वी, उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल हो रहे हैं।