{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा के इन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार है।
 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने हरियाणा में चक्रवात 'अर्नब' और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते आज फिर 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज शुक्रवार सुबह फरीदाबाद, नारनौल और पानीपत में बूंदाबांदी हुई। सोनीपत और हिसार में घने बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की एक दिन पहले गुरुवार को पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, नारनौल, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, जींद, कुरुक्षेत्र और करनाल सहित कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज हुई।

इसके साथ ही विभाग ने आज शुक्रवार को प्रदेश के 9 जिलों यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में ऑरेंज और इनके साथ 9 जिलों रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक, आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। वहीं येलो अलर्ट वाले इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।