{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Haryana Roadways Update: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 500 नई बसें, भिवानी डिपो को मिलीं सबसे ज्यादा 40 बसें!

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने 500 नई बसें खरीदकर सभी डिपो को आवंटित कर दी हैं। साधारण श्रेणी की इन बसों में सबसे कम 2 बसें रेवाड़ी डिपो को मिली हैं, जबकि सबसे अधिक 40 बसें भिवानी डिपो को आवंटित की गई हैं। इन सभी नई बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा।
 
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई बसों की खरीद की गई है। जिन डिपो को इस बार कम बसें मिली हैं, उन्हें अगले कुछ महीनों में और बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लंबे रूटों पर चल रहीं जो बसें पांच से छह साल पुरानी हो चुकी हैं, उन्हें अब स्थानीय मार्गों पर संचालित किया जाएगा।

गुरुग्राम को 35 और हिसार को 37 बसें मिली हैं। इन डिपो से दूसरे राज्यों के लिए अधिक बसें चलाई जाती हैं। फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल और कुरुक्षेत्र को 25-25, जबकि सिरसा को 32 बसें आवंटित हुई हैं। दिल्ली, जींद, करनाल, नारनौल, सोनीपत, झज्जर, पानीपत और जींद डिपो को 25-25 बसें दी गई हैं।

नूंह, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पंचकूला डिपो को 20-20 बसें मिली हैं। चंडीगढ़ को 14 और चरखी दादरी डिपो को 12 बसें आवंटित की गई हैं। सभी बसें डिपो तक पहुंचा दी गई हैं।