कल का मौसम (21 नवंबर 2026): हरियाणा समेत 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड!
कल का मौसम (21 नवंबर 2026): देश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने वाला है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में आए इस बड़े बदलाव के पीछे चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Cyclone Akvan) का असर मुख्य कारण है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज रफ्तार आंधी चलने की भी चेतावनी दी है, जिसमें हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट है, उनमें असम और मिजोरम से लेकर बिहार-झारखंड तक शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास तथा बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में चक्रवात 'अकवान' के प्रभाव से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा, वायुमंडल की निचली परतों में पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी वायुमंडलीय साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसके चलते 21 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के बड़े हिस्से में बारिश होने की संभावना है।
इन 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली मौसम केंद्र के मुताबिक, राजधानी में अब सर्दी जोर पकड़ने वाली है। शनिवार, 21 नवंबर को सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, दिल्ली में प्रदूषण की समस्या भी गंभीर हो सकती है। कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और इस दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
हरियाणा में शनिवार को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, हरियाणा में कल यानी 21 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ जाएगी। पहाड़ों से आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते प्रदेश में घने कोहरे का 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है। जीटी रोड बेल्ट और उत्तरी हरियाणा के जिलों में सुबह के समय घनी धुंध छाने से दृश्यता कम रह सकती है। राज्य में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में 21 नवंबर को आंधी-तूफान और बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बदायूं, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बहराइच, सीतापुर, रायबरेली, सोनभद्र, प्रयागराज, ललितपुर और झांसी में भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
भारत के प्रमुख शहरों में कल कितना रहेगा तापमान
शहर अधिकतम तापमान (20 नवंबर) न्यूनतम तापमान (20 नवंबर)
दिल्ली 26°C 13°C
मुंबई 31°C 21°C
चेन्नई 31°C 24°C
कोलकाता 27°C 23°C
लखनऊ 28°C 15°C
पटना 24°C 20°C
रांची 21°C 18°C
भोपाल 27°C 15°C
जयपुर 26°C 14°C
शिमला 17°C 07°C
नैनीताल 19°C 9°C
बिहार में 21 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम
Bihar (21 नवंबर- तूफानी हवाएं चलेंगी): आकाशीय बिजली गिरने के साथ बिहार में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अलर्ट है। इस दौरान भागलपुर, कटिहार, गया, पर्णिया, वैशाली, बक्सर, गोपालगंज और कैमूर में भारी बारिश की चेतावनी है। बिहार में अगले 3 दिन मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस बीच पटना में कल यानी 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियर तो न्यूनतम तपमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड में मौसम का मिजाज कल कैसा रहेगा
Jharkhand (21 नवंबर- मूसलाधार बारिश की चेतावनी): चक्रवात ‘अकवान’ का असर झारखंड तक नजर आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद सहित झारखंड के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक कल 21 नवंबर को 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कल रांची में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पश्चिम बंगाल में कितनी रफ्तार से चलेगी हवा
West Bengal (21 नवंबर- 80 की स्पीड से चलेगी आंधी): पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा, 24 परगना, कूचबिहार, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, कूचबिहार और कलिंपोंग में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे, जो बढ़कर 80 Kmph तक पहुंच सकते हैं। चक्रवाती तूफान अकवान का असर जिन राज्यों में सबसे ज्यादा हुआ है, उनमें ओडिशा भी एक है। यहां कल यानी 21 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान है। कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल कल कैसा रहेगा
Himachal Pradesh (21 नवंबर- बर्फबारी का अलर्ट): मौसम विभाग के मुताबिक सोलन, किन्नौर, मंडी और बिलासपुर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बर्फबारी की चेतावनी है। 40 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल सकती है। शिमला में कल यानी 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तराखंड में 21 नवंबर को मौसम कैसा रहेगा
Uttarakhand (21 नवंबर-घने कोहरे का Alert): ऋषिकेश, रुद्रप्रयाक, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी है। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी-तूफान चलने का अलर्ट भीहै। देहरादून में कल यानी 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।