HKRN Salary Hike 2026: हरियाणा में HKRN कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी, हर महीने मिलेंगे ₹1,540 तक ज्यादा!
चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के तहत कार्यरत 1.20 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने की पूरी तैयारी कर ली है।
युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को वित्त विभाग और मानव संसाधन विभाग ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सैद्धांतिक सहमति के बाद अब HKRNL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की ओर से संशोधित वेतन के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।
1 जुलाई से लागू होगा संशोधित वेतन
एचकेआरएनएल द्वारा निर्धारित जिलों की कैटेगरी, कर्मचारियों के पे-लेवल (Level-1, 2, 3) और कार्य अनुभव के आधार पर वेतन में 820 रुपये से 1,540 रुपये प्रति माह तक की बढ़ोतरी की गई है। यह नया और संशोधित वेतनमान 1 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा।
जिलों की कैटेगरी और संशोधित वेतनमान की दरें
प्रदेश के जिलों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जिसके आधार पर नया वेतनमान लागू होगा:
श्रेणी-1 के जिले (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, दिल्ली और चंडीगढ़):
लेवल-1: 5 साल तक का अनुभव — ₹21,950 | 10 साल तक — ₹24,150 | 10 साल से अधिक — ₹26,340
लेवल-2: 5 साल तक का अनुभव — ₹25,830 | 10 साल तक — ₹28,420 | 10 साल से अधिक — ₹31,000
लेवल-3: 5 साल तक का अनुभव — ₹26,570 | 10 साल तक — ₹29,230 | 10 साल से अधिक — ₹31,890
श्रेणी-2 के जिले (पानीपत, झज्जर, पलवल, करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, भिवानी और जींद):
लेवल-1: 5 साल तक का अनुभव — ₹19,380 | 10 साल तक — ₹21,320 | 10 साल से अधिक — ₹23,260
लेवल-2: 5 साल तक का अनुभव — ₹23,160 | 10 साल तक — ₹25,480 | 10 साल से अधिक — ₹27,800
लेवल-3: 5 साल तक का अनुभव — ₹23,940 | 10 साल तक — ₹26,340 | 10 साल से अधिक — ₹28,730
श्रेणी-3 के जिले (महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, नूंह और चरखी दादरी):
लेवल-1: 5 साल तक का अनुभव — ₹17,910 | 10 साल तक — ₹19,700 | 10 साल से अधिक — ₹21,500
लेवल-2: 5 साल तक का अनुभव — ₹21,840 | 10 साल तक — ₹24,000 | 10 साल से अधिक — ₹26,210
लेवल-3: 5 साल तक का अनुभव — ₹22,530 | 10 साल तक — ₹24,790 | 10 साल से अधिक — ₹27,040