हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, जाने बड़ी वजह ?
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे पर कलायत इलाके के अंतर्गत गांव शिमला के पास गुरुवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यहां एक एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है की धमाके के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एथनॉल टैंकर के ड्राइवर की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक चालक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। धान से लदे एक ट्रक का ड्राइवर पहियों की हवा जांचने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा एथनॉल से भरा तेज रफ्तार टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया।
बताया जा रहा है की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एथनॉल के संपर्क में आते ही टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते दोनों वाहन आग की लपटों में बदल गया।