{"vars":{"id": "91925:5179"}}

- पात्र संस्थान अब 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

- पात्र संस्थान अब 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
 

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ाई

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार’ योजना के तहत पात्र संस्थानों को आवेदन करने का एक और अवसर प्रदान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 15 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा पूर्व में जारी सुचना के माध्यम से ‘महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार’ योजना के लिए पात्र संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी।

उन्होंने बताया कि संस्थानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब सभी इच्छुक एवं पात्र संस्थान 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने पात्र संस्थानों से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और योजना का लाभ उठाने के लिए समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में जारी विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें, नियम एवं प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे।