{"vars":{"id": "91925:5179"}}

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की, सभी उपायुक्तों को समय पर कार्य पूर्ण करवाने की दी हिदायतें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की, सभी उपायुक्तों को समय पर कार्य पूर्ण करवाने की दी हिदायतें
 

फरीदाबाद, 25 नवंबर।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कांफ्रेंस  के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की तथा इस कार्य को समयबद्ध पूर्ण करवाने बारे आवश्यक हिदायतें दी। स्थानीय स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं से सम्बंधित क्षेत्रों का दौरा कर इस अभियान की समीक्षा करें। 

आयुष सिन्हा ने स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में वीडियो कांफ्रेंस के उपरान्त अधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की तथा उन्हें चिन्हित मतदाताओं की मौके पर जाकर जांच करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर पता लगाये कि बूथ स्तर अधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्र वितरित किये गये हैं या नहीं। अधिकारी इस कार्य को समय पर पूरा करवाने के सभी प्रबंध करें।   

जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार हरियाणा में दावे एवं आपत्तियों के निपटान की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। आयोग ने एएसडीडी (ASDD) श्रेणी के मतदाताओं के गणना प्रपत्रों के लिए भी अलग से समय-सीमा निर्धारित की है। वहीं, इन प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण की प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 तक चलेगी तथा प्राप्त गणना प्रपत्रों के निपटान का कार्य 10 दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।

बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, एचएसवीपी सम्पदा अधिकारी नवीन कुमार, नगराधीश अंकित कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।