{"vars":{"id": "91925:5179"}}

क्षेत्रवासियों की समस्याओं का अब बहादुरगढ़ में ही हो रहा प्रभावी समाधान : डीसी

क्षेत्रवासियों की समस्याओं का अब बहादुरगढ़ में ही हो रहा प्रभावी समाधान : डीसी
 

जनसेवा की भावना को देखते हुए बहादुरगढ़ स्थित कैंप कार्यालय पहुंची डीसी वर्षा खांगवाल

लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाना और शिकायतों का निवारण करना प्रशासन की प्राथमिकता

बहादुरगढ़, 21 अक्टूबर

बहादुरगढ़ क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। जनसेवा की भावना को देखते हुए बुधवार को जन शिकायतों के निदान के लिए डीसी वर्षा खांगवाल बहादुरगढ़ लघु सचिवालय कैंप ऑफिस पहुंची। डीसी वर्षा खांगवाल ने बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय के कैंप कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ में बैठकर क्षेत्र के लोगों की शिकायत का निदान करने का कार्य किया जा रहा है ताकि यहां के लोगों को झज्जर जिला मुख्यालय ओर न जाना पड़े। उन्होंने जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

नागरिकों की समस्याएं सुनकर मौके पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जनसुनवाई के दौरान बहादुरगढ़ क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें डीसी के समक्ष रखी। डीसी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसलिए अधिकारी शिकायतों को लंबित रखने के बजाय उन पर तत्परता से कार्रवाई करें और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें।

बहादुरगढ़ के लोगों को मिले बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर देना और उनके समाधान की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि वे आमजन की जरूरतों को समझते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों में बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समय पर निवारण हो सके। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय समन्वय के साथ काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन शिकायतों में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनमें आपसी तालमेल बनाकर कार्रवाई की जाए। इससे शिकायतों के समाधान में होने वाली अनावश्यक देरी को कम करने में मदद मिलेगी और नागरिकों को राहत मिल सकेगी।

जनता की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता डीसी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। अधिकारी प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से विचार करें और निर्धारित नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई करें। प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी व्यवस्था उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।