{"vars":{"id": "91925:5179"}}

परिवर्तन योजना के प्रति वाहन स्वामियों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग ने चलाया अभियान

परिवर्तन योजना के प्रति वाहन स्वामियों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग ने चलाया अभियान
 

पात्र पुराने वाहनों को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र के माध्यम से स्क्रैप कराने की दी जा रही जानकारी

फरीदाबाद,

जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, फरीदाबाद के कार्यालय द्वारा परिवर्तन योजना के प्रति वाहन स्वामियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहन स्वामियों और परिवहन संचालकों को योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है।

जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, फरीदाबाद ने बताया कि अभियान में पात्र पुराने वाहनों को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र (RVSF) के माध्यम से स्क्रैप कराने और योजना के तहत लागू लाभों के बारे में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। वाहन स्वामी अपने वाहन के पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों के साथ प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कार्यालय, फरीदाबाद में संपर्क कर सकते हैं और अपने वाहन की पात्रता तथा आगे की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिला परिवहन अधिकारी ने परिवहन संघों, स्कूल वाहन संचालकों और वाहन विक्रेताओं से अपील की है कि वे योजना की जानकारी अधिक से अधिक वाहन स्वामियों तक पहुँचाने में सहयोग करें। उन्होंने पात्र वाहन स्वामियों से भी आग्रह किया कि वे अभियान का लाभ उठाएँ और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन करें।