{"vars":{"id": "91925:5179"}}

जाखल क्षेत्र में फर्जी हेवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का मामला, 36 हजार रुपये लेकर तीन लोगों को थमाए नकली लाइसेंस; एक नामजद

जाखल क्षेत्र में फर्जी हेवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का मामला, 36 हजार रुपये लेकर तीन लोगों को थमाए नकली लाइसेंस; एक नामजद
 

जाखल क्षेत्र में फर्जी हेवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का मामला, 36 हजार रुपये लेकर तीन लोगों को थमाए नकली लाइसेंस; एक नामजद

जाखल फर्जी हेवी लाइसेंस: 36 हजार लेकर ऐसे खुला राज!

सीएम फ्लाइंग हिसार की शिकायत पर जाखल थाने में मामला दर्ज, आरटीए फतेहाबाद के रिकॉर्ड में नहीं मिले तीनों लाइसेंस; पुलिस ने शुरू की जांच

जाखल 11 नवंबर योगेश खनेजा 

फतेहाबाद जिले के जाखल थाना क्षेत्र में पैसे लेकर फर्जी हेवी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव सिधानी निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों से 12-12 हजार रुपये लेकर उन्हें ऐसे हेवी ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध करवाए, जिन पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) फतेहाबाद का नाम दर्ज था। हालांकि, जब इन लाइसेंसों की सरकारी रिकॉर्ड से जांच करवाई गई तो तीनों लाइसेंस जारी होने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। मामले में जाखल थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सीएम फ्लाइंग हिसार में तैनात एसआई जितेंद्र सिंह 414/एच की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में बताया गया कि गांव सिधानी निवासी रमेश कुमार उर्फ मेशा पुत्र प्रेम सिंह ने तीन व्यक्तियों से 12-12 हजार रुपये नकद लेकर उनके हेवी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर दिए थे। इन लाइसेंसों पर आरटीए फतेहाबाद का नाम अंकित था। इतना ही नहीं, लाइसेंसों पर स्कैनर और पीछे चिप भी लगी हुई थी, जिससे वे देखने में असली प्रतीत होते थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिवहन अधिकारी-कम-सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फतेहाबाद के कार्यालय से संबंधित रिकॉर्ड प्राप्त कर जांच की गई। जांच में सामने आया कि वाहन पोर्टल सारथी के रिकॉर्ड के अनुसार लाइसेंस नंबर 6220160076182, 6220150128762 और 6220160049721 में से कोई भी हेवी ड्राइविंग लाइसेंस आरटीए फतेहाबाद कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने रमेश कुमार उर्फ मेशा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3) और 340 के तहत मामला दर्ज किया है।