{"vars":{"id": "91925:5179"}}

दिल्ली AIIMS में भर्ती हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, डॉक्टर्स ने कहा- हालत ठीक, कल मिल सकती है छुट्टी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।
 

Delhi AIIMS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल डॉक्टर्स उनकी पूरी स्वास्थ्य जांच (Check-up) कर रहे हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि कल तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज (छुट्टी) मिल जाएगी।