{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Gold Silver Rate Today 25 November 2026: सोने चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, 1 लाख 11 हजार पहुंचा सोना, खरीदने वालों की हुई मौज

Gold Silver Rate Today 25 November 2026: सोने चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, 1 लाख 11 हजार पहुंचा सोना, खरीदने वालों की हुई मौज
 

Gold Silver Rate Today 25 November 2026: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज 25 नवंबर को सोने चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। शादी ब्याह के सीजन में सोना चांदी आज सस्ता हुआ है।

Bullion.co.in पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6:20 बजे भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,12,622 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। Gold Silver Rate Today

इसी समय चांदी का भाव 1,45,870 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया। जबकि 925 स्टर्लिंग सिल्वर की कीमत 1,34,930 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

शहर कीमत (रुपये प्रति 10 ग्राम)

मुंबई 122630

दिल्ली 122420

चेन्नई 122990

कोलकाता 122470

बेंगलुरु 122730

हैदराबाद 122830

प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहर कीमत (रुपये प्रति किलो)

मुंबई 145610

दिल्ली 145350

चेन्नई 146030

कोलकाता 145410

बेंगलुरु 145720

हैदराबाद 145840

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल

वैश्विक बाजार में भी बुधवार को कीमती धातुओं पर दबाव नजर आया। लगभग 00:24 GMT पर स्पॉट गोल्ड की कीमत में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 3,544.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी दौरान स्पॉट सिल्वर भी 0.2 फीसदी फिसलकर कारोबार करता दिखाई दिया।

MCX पर सोने और चांदी के वायदा भाव में बड़ी गिरावट

मंगलवार के कारोबारी सत्र में घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज कमजोरी देखने को मिली। दिसंबर एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर में करीब 2.9 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव घटकर 1,22,329 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

चांदी के वायदा भाव में गिरावट का असर और ज्यादा दिखाई दिया। कारोबार के दौरान सिल्वर फ्यूचर 5.7 फीसदी से अधिक टूटकर 1,45,438 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।