हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, मात्र 63 पैसे में मिलेगा 50 हजार रुपए बीमा कवर
हरियाणा में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों को त्यौहारी सीजन पर बड़ी सौगात मिली है। सीएम नायब सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक (हरको बैंक) ने 'व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना' लागू की गई है। इसके तहत राज्य के लाखों KCC धारक किसानों को 50 हजार रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर का लाभ मिलेगा।
कल हरको बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें इस योजना को अंतिम रूप दिया गया। हरको बैंक ने केंद्रीय सहकारी बैंकों और इफको- टोकियो सामान्य बीमा कंपनी के साथ साल 2026-27 के लिए यह समझौता किया गया है। इस बीमा योजना का कुल प्रीमियम 1 रुपए 90 पैसे प्रति किसान हैं। इसमें से 1 रुपया 27 पैसे का भुगतान खुद बैंक करेगा जबकि किसान को मात्र 63 पैसे का वहन करना होगा।
इस स्थिति में मिलेगा मुआवजा
किसी दुर्घटना में मृत्यु, पूर्ण स्थायी विकलांगता, दोनों आंखें या दोनों अंग खोने पर 50,000 रुपए बीमा राशि का लाभ मिलेगा।
एक आंख या एक अंग की क्षति होने पर 25 हजार रुपए।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
दुर्घटना होने की स्थिति में 120 दिनों के भीतर संबंधित बीमा कंपनी को सूचित करना अनिवार्य होगा।
क्लेम फॉर्म के साथ पुलिस रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट (मृत्यु के मामले में), कानूनी उत्तराधिकारी का विवरण और बैंक खाते के दस्तावेज जमा कराने होंगे।