{"vars":{"id": "91925:5179"}}

गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियां पूरी, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि और सीएम सैनी करेंगे अध्यक्षता

गुरुग्राम में 7 अक्तूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकलेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे और सीएम नायब सैनी अध्यक्षता करेंगे।
 

सेवा ज्योति यात्रा’ जनभागीदारी से बनाएंगे ऐतिहासिक आयोजन - एमएलए मुकेश

अमित शाह के आगमन और‘सेवा ज्योति यात्रा’ के स्वागत की तैयारियों  जायजा लिया

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे 

हरियाणा क मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे

विधायकों के माध्यम से यह यात्रा प्रत्येक गुरुग्राम के विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम / /06 अक्टूबर 2026/अटल हिन्द ब्यूरो

आगामी 7 अक्तूबर को गुरुग्राम में आयोजित होने वाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को लेकर गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली पार्क) पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, आगंतुकों की सुविधा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

विधायक  मुकेश शर्मा जी ने कहा कि गुरुग्राम के लोगों में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को लेकर विशेष उत्साह है। गुरुग्राम की जनता और कार्यकर्ता मिलकर इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ा यह आयोजन गुरुग्राम के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने बताया कि सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्तूबर को सुबह 9 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सेवा ज्योति को गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित विधायकों को सौंपा जाएगा, जिसके माध्यम से यह यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचेगी।

मुकेश शर्मा  ने कहा कि गुरुग्राम इस आयोजन की मेजबानी पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के नागरिकों की भागीदारी और कार्यकर्ताओं के समर्पण से 7 अक्तूबर का दिन सेवा, संकल्प और जनभागीदारी का एक यादगार अवसर बनेगा।

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम के पश्चात गुरुग्राम की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मशाल यात्रा भी रवाना होगी।