{"vars":{"id": "91925:5179"}}

यह यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा- एमएलए मुकेश

यह यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा- एमएलए मुकेश
 

गुरुग्राम 7 अक्टूबर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित ऐतिहासिक ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ में गुरुग्राम  एमएलए मुकेश शर्मा ने सहभागिता की। महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि रहे, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

एमएलए मुकेश शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को शहरवासियों और कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता ने विशेष बनाया। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

उन्होंने कहा, “आज गुरुग्राम में आयोजित आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ को अपनी सहभागिता, उत्साह और अपार जनसमर्थन से ऐतिहासिक बनाने के लिए गुरुग्राम विधानसभा की देवतुल्य जनता का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद।”

एमएलए शर्मा ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पार्षदों एवं उनकी टीम, मंडल अध्यक्षों एवं उनकी टीम, भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं तथा अपनी पूरी टीम के साथियों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्रामवासियों ने जिस आत्मीयता और समर्पण के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की, वह शहर की जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यह यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा है, और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

सीएम सैनी के साथ पैदल यात्रा में सहभागिता की

कार्यक्रम के दौरान मुकेश शर्मा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा प्रज्वलित ‘सेवा ज्योति’ मशाल के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पैदल यात्रा में सहभागिता की। यह यात्रा सिग्नेचर टावर की ओर आगे बढ़ी, जहां सेवा ज्योति मशाल की स्थापना की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, हरियाणा सरकार के मंत्री राव नरबीर सिंह एवं गौरव गौतम, प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. भोला सिंह, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक श्रीमती बिमला चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

इसके अलावा गुरुग्राम की मेयर श्रीमती राजरानी मल्होत्रा, मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव, गुरुग्राम के सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला, डिप्टी मेयर श्री अनूप भांभू, मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर श्री प्रवीण यादव, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष  सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव सहित प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर हजारों युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव सुना। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के साथ विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने का आह्वान किया।