पटौदी: पत्रकारों को 5 लाख का बीमा, नरेश शर्मा फिर अध्यक्ष
पटौदी में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने पत्रकारों को 5 लाख रुपये की निशुल्क बीमा पॉलिसी देने की जानकारी दी। नरेश शर्मा फिर बने जिला इकाई के अध्यक्ष।
Oct 11, 2026, 18:40 IST
श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों की आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा प्राथमिकता - डॉ इंदु बंसल एसपीएस जिला पाटोदी इकाई के सदस्यों को 5 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाई पत्रकारों की आर्थिक सहायता 5 लाख रुपए किया जाने पर सीएम सैनी का आभार व्यक्त किया पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने और पेंशन उपलब्धता का सरलीकरण किया जाए गुरुग्राम / 11 अक्टूबर 2026 / फतह सिंह उजाला /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्राथमिकता श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य पत्रकारों को सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है । श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा प्रदेश का ही नहीं देश का पहला ऐसा पत्रकार संघ है जो की केवल मात्र 10 रुपए कि सदस्यता शुल्क लेकर पत्रकारों के हितों और उनके अधिकारों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है । श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा 2 वर्ष में एक दर्जन राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह के अतिरिक्त लगभग 40 से अधिक जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जा चुके हैं। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मौजूदा समय में पत्रकारों के बीच एक विश्वास का स्तंभ बन गया है। यह बात श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने पटौदी में विधायक विमला चौधरी के कार्यालय पर संघ की पाटोदी जिला इकाई के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन और महासचिव नवीन बंसल के द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला पाटोदी इकाई के पत्रकारों को निशुल्क 5 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाना रहा। सबसे खास और महत्वपूर्ण बात यह है कि पत्रकारों को इस प्रकार की 500000 की बीमा पॉलिसी श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी पत्रकारों को उपलब्ध करवाई जा रही है। इस बीमा पॉलिसी के लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क पत्रकारों से नहीं लिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल ने इस मौके पर पत्रकार हित में किए गए कार्य और भविष्य में पत्रकार हित में किए जाने वाले कार्यों अथवा समस्याओं के समाधान पर भी इस मौके पर मौजूद पत्रकारों से गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रेस काउंसिल आफ इंडिया को दिए गए मांग पत्र के मुताबिक राज्य और केंद्र सरकार से मांग पत्र में पत्रकार हित में की गई मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए पूरा करने की सिफारिश की गई है। श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला पाटोदी इकाई के द्वारा संडे को यह पांचवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां आगमन पर पाटोदी जिला इकाई के प्रधान नरेश शर्मा, उप प्रधान मोहम्मद रफीक, शिवचरण राधे पंडित, फतह सिंह उजाला, कानूनी सलाहकार एडवोकेट संदीप यादव, एडवोकेट ज्योति, एडवोकेट पवन गौड, एडवोकेट जय किशन, एडवोकेट सुनील दत्त शर्मा, वासुदेव सहित अन्य मौजूद सभी पत्रकारों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल और महासचिव नवीन बंसल का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के महासचिव नवीन बंसल ने संघ के द्वारा किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार के द्वारा पत्रकारों के लिए 500000 रुपए की आर्थिक सहायता किया जाने के लिए सरकार का श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की तरफ से आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार इस आर्थिक सहायता को एक समान रूप से पत्रकारों को उपलब्ध करवाने पर गंभीरता से विचार करें। इसी मौके पर उन्होंने कहा कि पत्रकारों को मान्यता देने और उनको पेंशन उपलब्ध करवाने का भी सरकार के द्वारा जल्द से जल्द सरलीकरण पत्रकार हित में किया जाए। उन्होंने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का "एक ही मोटो है मैं नहीं हम" । इसी मोटो को ही लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकार हित के लिए पूरी तरह से समर्पित है। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने पटौदी की विधायक विमला चौधरी और भाजपा जिला सचिव रवि चौधरी का आभार व्यक्त किया।
एसपीएस पटौदी के नरेश शर्मा फिर अध्यक्ष बने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा कि जिला पाटोदी इकाई के अध्यक्ष नरेश शर्मा को एक बार फिर से पटौदी इकाई का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। संडे को पटौदी में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन, महासचिव नवीन बंसल, झज्जर जिला इकाई के प्रधान ललित गोठवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। अध्यक्ष नरेश शर्मा ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर नए अध्यक्ष के लिए बैठक में प्रस्ताव रखा । पटोदी जिला इकाई के संस्थापक पूर्व जिला महासचिव फतह सिंह उजाला ने अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में किए गए कार्यों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए एक बार फिर से पटौदी इकाई का अध्यक्ष की प्रस्तावना रखी। जिसका बैठक में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल सहित अन्य सभी पत्रकारों के द्वारा सर्व समिति से अनुमोदन कर दिया गया। पाटोदी जिला इकाई के अध्यक्ष नरेश शर्मा का इस मौके पर मौजूद पत्रकारों के द्वारा पगड़ी और फूल माला पहनकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला पाटोदी इकाई के कानूनी सलाहकार एडवोकेट संदीप यादव, एडवोकेट ज्योति, एडवोकेट पवन गौड, एडवोकेट जय किशन, एडवोकेट सुनील दत्त शर्मा, झज्जर के प्रधान ललित गोठवाल, मोहम्मद रफीक खान, शिवचरण, हंसराज यादव, राधे पंडित, वासुदेव, करण सिंह लखेरा, शमशेर सिंह सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। अध्यक्ष नरेश शर्मा ने एक बार फिर से जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ का आभार व्यक्त करते हुए पटौदी कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों को अपने-अपने पद पर बने रहने की घोषणा की।