{"vars":{"id": "91925:5179"}}

लव मैरिज का खौफनाक अंत! पति ने पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका, इलाज के दौरान हुई मौत

लव मैरिज का खौफनाक अंत! पति ने पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका, इलाज के दौरान हुई मौत
 

Haryana: गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने अब आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान साधु नगर, मेरठ के रहने वाले 30वर्षीय  धर्मेन्द्र उर्फ आकाश  के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आकाश ने दिसंबर 2024 में पल्लवी यादव से लव मैरिज की थी। वह दोनों आचार्यपुरी स्थित मकान में रहते थे। जांच में सामने आया कि पल्लवी और आकाश गुरुग्राम में अलग-अलग प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते थे। बीते 7 अक्टूबर की रात को आकाश शराब पीकर घर आया।

इस दौरान पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और झगड़ा हो गया। जिसके बाद आकाश ने पल्लवी के साथ मारपीट की और फिर उसे दूसरे मंजिल की बालकनी से धक्का दे दिया। पल्लवी के सिर में गंभीर चोटे आई। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में परिजन पल्लवी को मेरठ स्थित एक अस्पताल लेकर चले गए। जहां इलाज के दौरान पल्लवी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर को थाना सेक्टर-14 में घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। जहां पर पता चला कि घायल महिला को मेरठ स्थित अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पल्लवी की मां ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति आकाश को मेरठ से अरेस्ट कर लिया है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।