हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा बदलाव, CM खुद संभालेंगे सिविल एविएशन विभाग की जिम्मेदारी
हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा बदलाव, CM खुद संभालेंगे सिविल एविएशन विभाग की जिम्मेदारी
Nov 26, 2026, 13:57 IST
हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा बदलाव, CM खुद संभालेंगे सिविल एविएशन विभाग की जिम्मेदारी मंत्री विपुल गोयल से वापस लिया नागरिक उड्डयन विभाग हरियाणा सरकार ने मंत्रिमंडल के विभागों के बंटवारे में एक अहम फेरबदल किया है। राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी अब स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संभालेंगे। इससे पहले यह विभाग राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के पास था, जिनसे अब यह प्रभार वापस ले लिया गया है। तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन (कैबिनेट सचिवालय) द्वारा इस संबंध में आधिकारिक राजपत्र (गज़ट नोटिफिकेशन) जारी कर दिया गया है। राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री की सलाह पर जारी इस अधिसूचना के अनुसार, नायब सिंह सैनी अपने मौजूदा विभागों के साथ-साथ अब सिविल एविएशन विभाग का कार्यभार भी देखेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह संभालेंगे सिविल एविएशन विभाग की जिम्मेदारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल से सिविल एविएशन विभाग वापिस लिया गया मुख्यमंत्री के मौजूदा विभागों के अलावा सिविल एविएशन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी उनके पास रहेगी