{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Haryana Weather Alert: हरियाणा के अंबाला, करनाल समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Alert: हरियाणा के अंबाला, करनाल समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान
 

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है वहीं कई इलाकों में कोहरे से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि हल्का कोहरा पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है।

इधर मौसम प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा शहर दिखाया गया है। यहां पर तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस से भी कम है वहीं प्रदेश के 12 जिलों में भी पारा गिरता हुआ नजर आ रहा है।

महेंद्रगढ़ में 7.8°C, नारनौल में 9.2°C, हिसार में हिसार में 8.2°C, करनाल में 8.2°C, सिरसा में 8.6°C, पंचकूला में 8.6°C, झज्जर में 8.8°C, रेवाड़ी में 9.8°C, भिवानी में 8.8°C, कुरुक्षेत्र में 8.8°C और कैथल, जींद, फतेहाबाद, रोहतक व अंबाला में तापमान 10 डिग्री से कम रहा।

रात में ठंडक बढ़ी, दिन में धूप से राहत: प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान 1.1°C गिरा है, जबकि औसत अधिकतम तापमान में 0.1°C की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई। यानी रातें सर्द हो रही हैं, लेकिन दिन में धूप निकलने से पारा 23.5°C से 29.0°C के बीच बना हुआ है।

24 घंटों में हिसार और केवीके फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान -3.0°C तक लुढ़का, जबकि कुरुक्षेत्र में -2.9°C की गिरावट आई। महेंद्रगढ़ (7.8°C) और हिसार का सादलपुर (8.0°C) सबसे ठंडे रहे।

अधिकतम तापमान में चरखी दादरी और नूंह 29.0°C के साथ सबसे गर्म रहे, जबकि रोहतक 23.5°C और यमुनानगर (24.8°C) में दिन का पारा अपेक्षाकृत कम रहा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में 28 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। हल्की से मध्यम गति से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी जारी रहेगी, जबकि सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने के आसार हैं।