हरियाणा में खूनी गैंगवार, अंधाधुंध फायरिंग में 4 युवकों की हत्या, पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर वारदात
हरियाणा के रोहतक में देर रात बड़ी गैंगवार की घटना हुई है। जिसमें 4 युवकों की हत्या की वारदात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना रोहतक के खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर ही हुई थी। बताया जा रहा है कि मिलन ढाबे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक खरावड़ में मिलन ढाबे पर खाना खा रहे युवकों पर स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अंधाधुंध फायरिंग के बाद ढाबे में खाना खा रहे लोग टेबल और कुर्सियों के पीछे छिप गए।
हालांकि इस फायरिंग में तीन युवकों की टेबल पर ही गोलियां लगने से मौत हो गई जबकि चौथे युवक को भागते समय कई गोलियां मारी गई जिससे उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में तीन झज्जर जिले के डीघल गांव और एक बेरी क्षेत्र का रहने वाला युवक बताया जा रहा है।
रोहतक में बुधवार को देर रात हाईवे पर मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें चार युवकों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में रिंकू पुत्र जगबीर वासी डिघल, विनित पुत्र जयबीर डिघल, गन्जू वासी डिघल और हिमांशु पुत्र राजबीर वासी बेरी शामिल है। स्विफ्ट कार में सवार पांच हथियारबंद बदमाश पहुचे थे। आरोपितों ने खाना खा रहे युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से ढाबे पर भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोग टेबल और कुर्सियों के पीछे छिप गए।
बताया जा रहा है कि ये घटना देर रात करीब 12 बजे की है । इस घटना के बाद रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर भी आधी रात घटनास्थल पर पहुंच गए वहीं एसपी गौरव राजपुरोहित समेत जिला पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। सीआईए, स्पेशल सेल और एफएसएल टीम ने बारीकी से की छानबीन।
भाऊ रिटोलिया और सन्नी रिटोलिया के बीच गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है इस वारदात को।
डीघल गांव में हुए पिछले दिनों हुए एक युवक के मर्डर से भी जुड़े हो सकते हैं तार!