हरियाणा में इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर रोक, सरकार ने जारी किये आदेश
हरियाणा में इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर रोक, सरकार ने जारी किये आदेश
Nov 20, 2026, 14:12 IST
## हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। मुख्य सचिव कार्यालय की चुनाव शाखा ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, SIR की प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव आयोग की पूर्व अनुमति के बिना संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला नहीं किया जा सकेगा। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। यह आदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की ओर से 6 नवंबर को भेजे गए पत्र के आधार पर जारी किया गया है। ### SIR पूरा होने तक नहीं होगा तबादला निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। यह रोक तब तक लागू रहेगी, जब तक पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया संपन्न नहीं हो जाती। ### सभी विभागों को सख्ती से पालन करने के निर्देश मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य प्रभावित न हो। इस आदेश की प्रति मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा को भी सूचना के लिए भेजी गई है। सरकार के इस फैसले से SIR प्रक्रिया में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी और कार्य व्यवस्था में बिना अनुमति बदलाव नहीं किया जा सकेगा।