{"vars":{"id": "91925:5179"}}

26 नवंबर तक हरियाणा पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक, DGP ने जारी किए निर्देश

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। 26 नवंबर 2026 को प्रस्तावित हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय सत्र के मद्देनजर हरियाणा पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय ने अहम निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी तैनाती वाले स्थान पर मौजूद रहेंगे।
 

हरियाणा: प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। 26 नवंबर 2026 को प्रस्तावित हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय सत्र को देखते हुए पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय की ओर से प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के मुताबिक, 26 नवंबर 2026 तक किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को सामान्य परिस्थितियों में छुट्टी नहीं दी जाएगी। केवल बेहद जरूरी आपातकालीन परिस्थितियों में ही सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति से अवकाश मिल सकेगा। DGP कार्यालय की ओर से जारी निर्देश

  • 26 नवंबर 2026 तक किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
  • अति आवश्यक आपातकालीन परिस्थितियों में सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति से ही छुट्टी मिल सकेगी।
  • सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी निर्धारित तैनाती वाली जगह पर मौजूद रहेंगे।
  • सभी पुलिस यूनिट प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे।

19 नवंबर को जारी हुआ आदेश पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के कार्यालय की ओर से यह आदेश 19 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। विधानसभा के प्रस्तावित एक दिवसीय सत्र के मद्देनजर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इस आदेश के बाद प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 26 नवंबर तक अपनी ड्यूटी और तैनाती स्थल पर मौजूद रहना होगा।