Haryana IAS Sudhir Rajpal: हरियाणा के IAS अधिकारी सुधीर राजपाल को नहीं मिली एक्सटेंशन, 30 तारीख को रिटायरमेंट का आदेश
Nov 28, 2026, 07:17 IST
Haryana IAS Sudhir Rajpal: हरियाणा के IAS अधिकारी सुधीर राजपाल को एक्सटेंशन नहीं मिली है। उनकी 30 नवंबर 2026 को रिटायरमेंट होगी। इसके लिए हरियाणा सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया है। हालांकि उनकी जगह लेने के लिए कई अफसरों का नाम शामिल हैं।
हरियाणा के आईएएस सुधीर राजपाल मौजूदा समय में गृह एवं वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सुधीर राजपाल की सेवा का आखरी कार्य दिवस 30 नवंबर 2026 होगा। आपको बता दें कि सुधीर राजपाल 1990 बेंच के IAS अधिकारी हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि हरियाणा में जल्द होंगे अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये जाएंगे। जिसमें सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक IAS एके सिंह को हरियाणा का गृह सचिव नियुक्त किया जा सकता है।