हरियाणा में बारिश को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, जानिये कब होगी होगी बारिश ?
हरियाणा में किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। इस बार बारिश की कमी के चलते किसानों की फसलों की देरी से बिजाई संभव हुई है वहीं उत्तरी हरियाणा में बारिश की कमी की वजह से ज्यादातर जगहों पर अब तक बिजाई होने लग रही है। हालांकि अब मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर खुशखबरी आई है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक दिसंबर में हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। 3 और 4 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव होगा और कई इलाकों में बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 3 और 4 दिसंबर को उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में दो दिनों तक कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है वहीं तेजी से ठंड बढ़ेगी। हालांकि नवंबर के आखिरी मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद दिसंबर के शुरुआती दौर में ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते दो दिन तक बारिश होने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिसंबर के पहले पखवाड़े में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा।