{"vars":{"id": "91925:5179"}}

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज पंचकूला में अप्रेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज पंचकूला में अप्रेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती
 

हरियाणा में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा रोडवेज पंचकूला (Haryana Roadways) में 25 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2026 तक अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया, कुल पदों की संख्या और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारी यहां नीचे दी गई है।

शिक्षुता अधिनियम 1961 के अंतर्गत हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षुओं का चयन किया जाना है। चुने गए ट्रेनीज को ट्रेनिंग की अवधि और मिलने वाला स्टाइपेंड (भत्ता) इस कानून के नियमों के अनुसार ही दिया जाएगा।

 कुल पद- 25

प्रशिक्षुओं के ट्रेडवार विवरण के अनुसार अपहोल्स्टर (जनरल टेलर)-1, डीजल मैकेनिक- 6, फिटर- 5, मोटर मैकेनिक व्हीकल (एमएमवी)-4, इलेक्ट्रीशियन- 2, कारपेंटर- 2, वेल्डर-2, पेंटर-1 और स्टेनो हिंदी टाइपिस्ट के 2 पदों पर ये भर्ती होगी। यानि कुल 25 पदों पर प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता: संबंधित ट्रेड में 10वीं पास और ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आयु सीमा 14 से 40 वर्ष तय की गई है।

आवेदन की आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार अपना पंजीकरण एवं आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट http://www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर 20 अक्तूबर 2026 तक दोपहर 3 बजे तक कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं। आवेदन करते समय उम्मीदवार अपना फोटो, आधार नंबर/पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र, मैट्रिक प्रमाण-पत्र और आईटीआई विभाग द्वारा जारी आईटीआई का अंतिम मूल प्रमाण-पत्र (अंकों सहित) ही अपलोड करें।

 इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 23 अक्तूबर 2026 की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ कार्यालय महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, पंचकूला, साइट नंबर-2, प्लॉट नंबर-203 के निकट इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में उपस्थित होना होगा।

आवेदन हो सकता है रद्द

अगर ऑनलाइन आवेदन में किसी उम्मीदवार के माता का नाम, पिता का नाम या जन्म तिथि में कोई त्रुटि पाई जाती है या नियुक्ति से पूर्व दस्तावेजों के निरीक्षण के दौरान आवेदन में दी गई जानकारी दस्तावेजों से मेल नहीं खाती तो संबंधित उम्मीदवार का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

 क्या है चयन प्रक्रिया ?

उम्मीदवारों का चयन ITI के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर और दस्तावेज सत्यापन के पश्चात किया जाएगा। अंतिम सूची जारी होने के बाद यदि चयनित आवेदक 3 दिनों के भीतर कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाता है तो उसकी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी।