{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 80 हजार रुपये रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

विजिलेंस का बड़ा एक्शन! 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हांसी का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार।
 

हरियाणा में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हांसी जिले के बास थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर अमरतपाल को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को विजिलेंस के तेजतर्रार इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर अमरतपाल पर एक मुकदमे में आरोपी का नाम निकलवाने के बदले 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उसे हिसार के अग्रोहा मोड़ से रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस टीम मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।