{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चूका है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की 8 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चूका है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की 8 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही विभाग ने 8 अक्टूबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

विभाग ने बताया की 9 और 10 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट और सुबह-शाम मौसम सुहावना होने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक आज 8 अक्टूबर को पंचकूला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में कुछ एक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर के बीच प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैइसके बाद 9 और 10 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 37.5 डिग्री तापमान हिसार में दर्ज किया गया।